Gold Rate Today: फिर सातवें आसमान पर सोना, आज बनाया भाव का नया रिकॉर्ड
Gold Price 19 February: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना महंगा हो गया है. इसकी कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है. वहीं, चांदी का भाव भी बुधवार को 600 रुपये बढ़कर 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.
Gold Price: मजबूत वैश्विक रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 14 फरवरी को दिल्ली गोल्ड मार्केट में यह 1,300 रुपये बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था.
इस साल अबतक सोने का भाव 10,010 रुपये यानी 12.6 प्रतिशत बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि एक जनवरी को सोने का भाव 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 900 रुपये की तेजी के साथ 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई, पिछले सत्र में यह 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. वहीं, चांदी का भाव भी बुधवार को 600 रुपये बढ़कर 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.
ये भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ वॉर से सहमी दुनिया, लेकिन भारत पर नहीं पड़ेगा असर! जानें S&P Global ने क्या बताया
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 12 डॉलर बढ़कर 2,960.99 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर के करीब पहुंच गया. पिछले सप्ताह वैश्विक बाजारों में यह 2,968.50 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा भी 33.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की जनवरी की मौद्रिक नीति बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं.
इस वजह से बढ़ रही कीमतें
एक्सपर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नए शुल्क की धमकियों के चलते लोग सोने में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं. साथ ही भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण बुधवार को सोने में तेजी जारी रही है. एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा), जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में तेजी जारी रही. शुल्क के कारण वैश्विक अनिश्चितता ने सोने की स्थिति को सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूत किया है.
ये भी पढ़ें- गिरते बाजार में भी FIIs ने इन 5 शेयरों में लगाया दांव, रियल एस्टेट, चीनी जैसे सेक्टर में इनका कारोबार
Latest Stories
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में फिर बड़ी गिरावट, 734.61 अरब डॉलर पर आया
Closing Bell: मार्केट में लौटी तेजी, Sensex 879 अंक उछला, Nifty 22500 के पार, ITC और TCS में जोरदार तेजी
Starlink, Jio या OneWeb, कस्टमर खुद चुनेंगे सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी; मोबाइल कांग्रेस में बोले सिंधिया
