Gold Rate Today: ट्रंप-पावेल विवाद के बीच सोने में उतार-चढ़ाव जारी, इंटरनेशल लेवल पर चढ़ा तो MCX पर फिसला
वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ट्रंप के पावेल को हटाए जाने की खबर से अमेरिकी मार्केट में हलचल थी, हालांकि बाद में ट्रंप की सफाई के बाद सोने में उछाल देखने को मिला. हालांकि 17 जुलाई को भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई.
Gold and Silver Rate Today: यूएस के महंगाई आंकड़ों के बाद अब ट्रंप-पॉवेल विवाद का सोने की कीमतों पर असर पड़ा. निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भविष्य को लेकर कयास लगा रहे थे, लेकिन ट्रंप ने साफ किया कि वह पॉवेल को हटाने की कोई योजना नहीं बना रहे. उनकी इस सफाई के बाद से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति खत्म हो गई, हालांकि निवेशक अभी भी सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे 17 जुलाई को इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतें 0.30% डॉलर प्रति औंस उछलकर 3,340.49 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई.
वैश्विक स्तर पर सोना भले ही छलांग लगा रहा हो लेकिन भारतीय बाजार में सोना आज लुढ़क गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गुरुवार को सोना 354 रुपये गिरकर 97,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि चांदी 115 रुपये की तेजी के साथ 111790 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती हुई नजर आई.
रिटेल में भी गिरी कीमतें
एमसीएक्स के अलावा 17 जुलाई को रिटेल लेवल पर भी सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. तनिष्क की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को 24 कैरेट सोना 99710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जबकि 16 जुलाई को इसकी कीमत 100200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. ऐसे में आज 24 कैरेट सोना 490 रुपये सस्ता हुआ है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत आज 91400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो कल 91850 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

यह भी पढ़ें: Waaree Energies पर विदेशी निवेशक लट्टू, बढ़ाई हिस्सेदारी, 4 हफ्तों में शेयरों में 25% की रैली, जानें क्यों लगाया दांव
इस साल कितनी बढ़ी सोने की चमक?
इस साल सोना लगभग 30% की तेजी दिखा चुका है. व्यापार और भू-राजनीतिक तनाव, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में मजबूत निवेश, और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी ने सोने की चमक को और बढ़ाया है. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोना निवेशकों का पसंदीदा सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है. ऐसे में निवेशकों की नजरें इस बात पर टिकी है कि क्या सोना अपनी इस रैली को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा या नहीं.
Latest Stories
DA Hike: 28 अक्टूबर को मिल सकता है केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, कैबिनेट बैठक पर नजर
Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 5900 रुपये सस्ती हुई चांदी; दिवाली से पहले क्यों टूटे भाव?
Swiggy Q2 Results: घाटा कम होकर 922 करोड़ रुपये पर आया, रेवेन्यू में 36% का उछाल
