Gold Silver Price Today: सोने में ₹1,200 की तेजी, चांदी ₹2,100 से ज्यादा चढ़ी; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
14 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. सोना करीब 1,200 रुपये महंगा होकर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. वहीं, चांदी के भाव में 2,100 रुपये से ज्यादा का उछाल आया. MCX पर भी सोना-चांदी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.

वैश्विक लेवल पर हलचल बढ़ने के साथ ही 14 जुलाई को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर नई चिंताओं के बीच सोने का भाव 1,41820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत 219,880 रुपये प्रति किलोग्राम निकल गई है.
₹1.41 लाख के पार पहुंचा सोना
Bullions.co.in के मुताबिक, मंगलवार 14 जुलाई को 10 बजकर 51 मिनट तक सोने की कीमत में 1,240 रुपये यानी 0.880 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद सोने का भाव बढ़कर 1,41,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 14,182 रुपये प्रति ग्राम और 14,18,200 रुपये प्रति 100 ग्राम रही.
22 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत 13,000 रुपये प्रति ग्राम और 1,30,002 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं, 100 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 13,00,017 रुपये रहा.
₹2.19 लाख के पार पहुंची चांदी
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई है. Bullions.co.in के मुताबिक, 14 जुलाई को चांदी का भाव 2,130 रुपये यानी 0.980 फीसदी बढ़कर 2,19,880 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया.
MCX पर भी सोना-चांदी में जोरदार तेजी
घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. MCX पर गोल्ड 1,131 रुपये यानी 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 1,41,440 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी 2,392 रुपये यानी 1.10 फीसदी चढ़कर 2,20,110 रुपये पर पहुंच गई है.
प्रमुख शहरों में आज 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
bullions.co.in के मुताबिक, मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,340 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,562 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,41,150 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,29,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,750 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,938 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,41,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,29,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,570 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,773 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
14 जुलाई 2026 को प्रमुख शहरों में सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | ₹1,41,100 | ₹1,29,342 |
| मुंबई | ₹1,41,340 | ₹1,29,562 |
| कोलकाता | ₹1,41,150 | ₹1,29,388 |
| चेन्नई | ₹1,41,750 | ₹1,29,938 |
| बेंगलुरु | ₹1,41,450 | ₹1,29,663 |
| हैदराबाद | ₹1,41,570 | ₹1,29,773 |
अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अहम माना जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर शिपिंग फीस लगाने और ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी फिर से लागू करने की योजना का ऐलान किया है. इससे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है.
अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए. वहीं, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संयुक्त अरब अमीरात के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया. इसके बाद खाड़ी क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी भी जारी की गई.
इसे भी पढ़ें- बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा, रुपया 32 पैसे कमजोर; ऑटो- रियल्टी शेयरों में बिकवाली