Gold-Silver Price Today 20-02-2026: ₹850 महंगा हुआ गोल्ड, चांदी ₹2.64 लाख पर स्थिर; जानें 10 ग्राम सोने का भाव
Gold Silver Rate Today 20-02-2026 Latest News Updates: मजबूत अंतरराष्ट्रीय रुझानों और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच दिल्ली में सोने की कीमतें 850 रुपये बढ़कर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गईं. वहीं चांदी की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि जियो पॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
Gold and Silver New Rate: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 20 फरवरी को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोना 850 रुपये महंगा होकर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गया. इससे एक दिन पहले गुरुवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया और यह 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर रही.
इंटरनेशनल बाजार में तेजी बरकरार
इंटरनेशनल बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती का रुख बना रहा. स्पॉट गोल्ड लगभग 30.83 डॉलर या 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. इसी तरह चांदी में भी तेजी देखी गई और यह करीब 2.55 फीसदी उछलकर 80.5 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती रही. वैश्विक बाजार में आई इस मजबूती का असर घरेलू कीमतों पर भी साफ दिखाई दिया.
क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में यह उछाल जियो पॉलिटिकल टेंशन और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण आया है. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित टकराव की आशंकाओं ने निवेशकों को जोखिम वाले निवेश से हटाकर सुरक्षित विकल्पों की ओर आकर्षित किया है, जिससे बुलियन बाजार को समर्थन मिला. इसके अलावा, अमेरिका के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों- जैसे PCE मुद्रास्फीति, चौथी तिमाही की GDP और फ्लैश PMI के जारी होने से पहले निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं.
कीमतों में हुई रिकवरी!
विश्लेषकों का मानना है कि हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आई यह तेजी एक रिकवरी की तरह है. महीने की शुरुआत में तेज गिरावट के बाद कीमतों के नीचे आने पर खरीदार सक्रिय हुए, जिससे बाजार में दोबारा मजबूती देखने को मिली. वैश्विक ब्याज दरों की दिशा, डॉलर की चाल और जियो पॉलिटिकल घटनाक्रम फिलहाल कीमती धातुओं के लिए प्रमुख कारक बने हुए हैं.
उतार-चढ़ाव संभव?
हालांकि बीच-बीच में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन व्यापक रुझान अभी भी सोने और चांदी के पक्ष में माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव को ट्रेंड में बदलाव नहीं बल्कि कंसोलिडेशन के रूप में देखा जाना चाहिए. सुरक्षित निवेश की तलाश, महंगाई की चिंताएं और वैश्विक अनिश्चितता जैसे कारक आने वाले समय में भी कीमती धातुओं को समर्थन देते रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IndiaMart समेत 6 कंपनियों को CCPA का नोटिस, बिना मंजूरी बिक रहे थे प्रतिबंधित एंटी ड्रोन और GPS जैमर
