₹821 सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का; देखें अपने शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट, जानें चांदी के ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. 22 मई को MCX से लेकर रिटेल बाजार तक दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली. चांदी जहां 800 रुपये से ज्यादा टूटी, वहीं सोने के दाम भी फिसले हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में मामूली तेजी दर्ज की गई है.

gold Image Credit: canva/AI image

Gold Silver Price Today 22 May 2026 : सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज यानी 22 मई, शुक्रवार को भी जारी है. MCX से लेकर रिटेल मार्केट तक, दोनों कीमती धातुएं दबाव में कारोबार कर रही हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी प्रति किलो 800 रुपये से अधिक सस्ती हुई है, वहीं सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है.

रिटेल मार्केट में भी हाल कुछ ऐसा ही है. सोना 330 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसमें 0.21 फीसदी की कमी आई है. वहीं, चांदी 890 रुपये टूटकर 2,74,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता हुआ है, जबकि चांदी में मामूली तेजी आई है.

रिटेल में सोना-चांदी हुए सस्ते

22 मई को भी पिछेल कारोबारी दिन की तरह रिटेल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 9:20AM पर इंडिया बुलियन रेट्स के अनुसार, सोना 330 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसमें 0.21 फीसदी की कमी आई है. वहीं चांदी 890 रुपये टूटकर 2,74,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जिसमें 0.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बुलियन मार्केट में दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली.

Source – Bullions

MCX पर क्या है रेट?

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. 5 जून 2026 डिलीवरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1,59,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 0.18 फीसदी या 306 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई. वहीं 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,74,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है और इसमें 0.31 फीसदी या 821 रुपये की गिरावट देखी गई. कारोबार के दौरान दोनों धातुओं में दबाव बना रहा.

Source – MCX

यह भी पढ़ें: RBI Big Warning, लोगों के खर्च से क्यों डरा RBI? बैंक किस आफत में फंस रहे हैं?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रेट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी में मामूली तेजी दर्ज की गई है.

Source – Gold Price, May 22 9:04AM

आपके शहर में क्या है सोने का रेट?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K22K18K
चेन्नई₹16,168₹14,811₹12,426
मुंबई₹15,994₹14,661₹11,996
दिल्ली₹16,024₹14,676₹12,011
कोलकाता₹15,994₹14,661₹11,996
बैंगलोर₹15,994₹14,661₹11,996
हैदराबाद₹15,994₹14,661₹11,996
केरल₹15,994₹14,661₹11,996
पुणे₹15,994₹14,661₹11,996
वडोदरा₹16,014₹14,666₹12,001
अहमदाबाद₹16,014₹14,666₹12,001
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,901₹29,010₹2,90,100
मुंबई₹2,851₹28,510₹2,85,100
दिल्ली₹2,851₹28,510₹2,85,100
कोलकाता₹2,851₹28,510₹2,85,100
बैंगलोर₹2,851₹28,510₹2,85,100
हैदराबाद₹2,901₹29,010₹2,90,100
केरल₹2,901₹29,010₹2,90,100
पुणे₹2,851₹28,510₹2,85,100
वडोदरा₹2,851₹28,510₹2,85,100
अहमदाबाद₹2,851₹28,510₹2,85,100
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: बिना EMI के मिल रहा लोन! जानें ओवरड्राफ्ट-पर्सनल लोन में क्या है फर्क, आपके लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट