Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी में गिरावट जारी, लगातार तीसरे दिन लुढ़के भाव, कच्चे तेल की तेजी से बुलियन मार्केट में हलचल

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई . MCX पर सोना-चांदी फिसल गए, हालांकि बाद में मामूली रिकवरी दिखी. विशेषज्ञों के मुताबिक तेल की बढ़ती कीमतें, ब्याज दर कटौती की कम उम्मीद और मध्य-पूर्व तनाव से बुलियन मार्केट में दबाव बना हुआ है .

सोने-चांदी का भाव Image Credit: @Canva/Money9live

Gold-Silver Rate Today: वैश्विक बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब बुलियन मार्केट पर भी दिखने लगा है. शुक्रवार को MCX पर सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली. यह लगातार तीसरा सत्र जब‍ सोने-चांदी की कीमतें नीचे आई हैं. हालांकि डॉलर में कमजोरी के चलते गिरावट ज्यादा गहरी नहीं रही.

MCX पर क्या रहे भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत करीब 0.7 प्रतिशत गिरकर 2,66,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. वहीं सोने का भाव 0.3 प्रतिशत फिसलकर 1,59,764 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि बाद में गोल्‍ड के रेट में 97 रुपये और चांदी में 638 रुपये की मामूली तेजी देखने को मिली.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी

घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली. स्‍पॉट गोल्‍ड 0.4 फीसदी लुढ़ककर 5116 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि स्‍पॉट सिल्‍वर 0.21 फीसदी गिरकर 84.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

क्यों बदला बाजार का मूड?

विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के चलते अमेरिका में ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है, इससे सोना-चांदी की तेजी पर कुछ दबाव पड़ा है.

डॉलर में कमजोरी से मिला सहारा

शुक्रवार को डॉलर में हल्की कमजोरी देखने को मिली, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली कमोडिटीज जैसे सोना और चांदी दूसरे देशों के निवेशकों के लिए सस्ती हो गई. इसी वजह से इनकी गिरावट सीमित रही.

यह भी पढ़ें: ₹11 से ₹1200 के पार पहुंचा यह शेयर, 5 साल में 10,800% से ज्यादा का दिया रिटर्न, एक लाख के बने 1.09 करोड़

ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंता

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव ने भी बाजार को प्रभावित किया है. ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने संकेत दिया है कि तेहरान रणनीतिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखने का विकल्प इस्तेमाल कर सकता है. इस बयान के बाद वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसी बीच खाड़ी क्षेत्र में तेल टैंकरों पर हमले और ईरान की चेतावनियों के कारण कच्चे तेल की कीमत फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है. तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता बढ़ गई है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.

Latest Stories

LPG and Petrol price today: LPG, पेट्रोल और डीजल की आज क्या हैं कीमतें; जानें अपने शहर के ताजा रेट

नहीं थम रही तेल की कीमतों में लगी आग, $100 के पार बरकरार कच्चा तेल, जानें क्या है बाजार का हाल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ेगी सप्लाई, USA ने रूस से तेल खरीदने की दी मंजूरी, सभी देश 11 अप्रैल तक खरीद सकेंगे कच्चा तेल

हर मौत का बदला लेगा ईरान, होमुर्ज स्ट्रेट रहेगा बंद; ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने दिया अमेरिका-इजरायल को सख्त संदेश

Money9 Financial Freedom Summit: दिग्गजों के मंथन से निकला समृद्धि का फॉर्मूला, अनिश्चितता के दौर में निवेश का यही मंत्र आएगा काम

LPG संकट पर सरकार ने साफ की स्थिति, जानें- बुकिंग के बाद कितने दिन में आपके घर पहुंचेगा सिलेंडर