सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के इस सीरीज ने निवेशकों को किया मालामाल, दिया 386% रिटर्न, 4 मई को हो रहा मैच्योर
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2018–19 सीरीज I में निवेश करने वालों को इस बार शानदार रिटर्न मिला है. Reserve Bank of India द्वारा तय ₹14,901 प्रति ग्राम के रिडेम्प्शन प्राइस के साथ निवेशकों को करीब 386% का फायदा हुआ है, जिससे यह निवेश लंबी अवधि में बेहद फायदेमंद साबित हुआ है.
SGB 2018–19 Series I Redemption: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. Reserve Bank of India (RBI) ने SGB 2018–19 सीरीज I के लिए अंतिम रिडेम्प्शन प्राइस ₹14,901 प्रति ग्राम तय किया है. यह बॉन्ड 4 मई 2018 को जारी हुआ था और अब 4 मई 2026 को मैच्योर हो रहा है. इस दौरान निवेशकों को करीब 386% से अधिक का जबरदस्त रिटर्न मिला है.
कितना मिला रिटर्न?
इस सीरीज के बॉन्ड को निवेशकों ने ₹3,064 प्रति ग्राम (ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद) में खरीदा था. अब मैच्योरिटी पर इसकी कीमत ₹14,901 प्रति ग्राम तय हुई है. इस हिसाब से अगर किसी ने 2018 में ₹1 लाख निवेश किए थे, तो अब उसे लगभग ₹4.86 लाख मिलेंगे. यानी निवेश लगभग 4 गुना से ज्यादा हो गया.
कैसे तय हुआ रिडेम्प्शन प्राइस?
रिडेम्प्शन प्राइस सोने के बाजार भाव के आधार पर तय किया जाता है. इस बार कीमत 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 के तीन कारोबारी दिनों के औसत पर आधारित है. यह दर India Bullion and Jewellers Association (IBJA) द्वारा जारी 999 शुद्धता वाले सोने के क्लोजिंग प्राइस से तय की गई है.
यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते ये 15 कंपनियां दे रही ₹270 तक डिविडेंड, फ्री में 6 शेयर मिलेंगे, चेक करें रिकॉर्ड डेट
ब्याज और टैक्स के नियम
SGB में निवेश करने पर सालाना 2.5% का फिक्स ब्याज भी मिलता है, जो हर 6 महीने में सीधे बैंक खाते में आता है.
टैक्स की बात करें तो:
- मैच्योरिटी (8 साल) तक होल्ड करने पर कैपिटल गेन पूरी तरह टैक्स फ्री होता है.
- लेकिन बजट 2026 के नए नियमों के अनुसार, यह छूट सिर्फ उन्हीं निवेशकों को मिलेगी जिन्होंने बॉन्ड को शुरुआत में खरीदा और पूरे 8 साल तक रखा.
- बीच में बेचने या सेकेंडरी मार्केट से खरीदने पर टैक्स नियम अलग हो सकते हैं
कुल मिलाकर, SGB 2018–19 सीरीज I ने एक बार फिर साबित किया है कि सोने में स्मार्ट तरीके से निवेश करने पर लंबी अवधि में शानदार रिटर्न मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: 1 हफ्ते में ₹5000 महंगी हुई चांदी, सोना हुआ सस्ता, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट, जानें अपने शहर के भाव
Latest Stories
इंडिया पोस्ट बैंक ने लांच किया नया सेविंग अकाउंट, जीरो बैलेंस पर खाता, तिमाही पर ब्याज जैसे मिलेंगी सुविधाएं
क्या सच में FD से बेहतर है REIT? टैक्स, रिटर्न और जोखिम में कौन है असली किंग? यहां जानें पूरी सच्चाई
क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में राहत, RBI ने दिया 3 दिन का बफर टाइम, ड्यू डेट के बाद भी नो लेट फीस, जानें पूरा नियम
