अचानक पूरे भारत में क्यों बजने लगे मोबाइल में सायरन? क्या सरकार ने भेजा इमरजेंसी मैसेज या कुछ और बड़ा?
आज सुबह करीब 11:40 बजे पूरे देश में अचानक लाखों मोबाइल फोन तेज सायरन के साथ बज उठे और स्क्रीन पर इमरजेंसी अलर्ट दिखाई दिया. इस अप्रत्याशित घटना से लोग घबरा गए और इसे किसी बड़े खतरे से जोड़ने लगे. बाद में स्पष्ट हुआ कि यह सरकार द्वारा शुरू किए गए नए आपदा चेतावनी सिस्टम का एक टेस्ट था.
Government Emergency Alert: आज सुबह करीब 11:40 बजे पूरे भारत में लाखों मोबाइल फोन अचानक तेज सायरन की आवाज के साथ बज उठे. फोन वाइब्रेट होने लगे और स्क्रीन पर एक इमरजेंसी अलर्ट दिखाई दिया. इस अचानक हुई घटना से लोग घबरा गए और कई लोगों को लगा कि कहीं कोई बड़ी आपदा या खतरा तो नहीं आ गया. लेकिन कुछ ही देर में साफ हो गया कि यह कोई असली खतरा नहीं, बल्कि सरकार द्वारा किया गया एक टेस्ट था.
क्या था यह अलर्ट मैसेज?
मोबाइल स्क्रीन पर जो मैसेज दिखा उसमें लिखा था कि भारत सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम शुरू किया है. इसका उद्देश्य देश के नागरिकों तक आपदा या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत पहुंचाना है. मैसेज में साफ लिखा था कि यह केवल एक टेस्ट मैसेज है और जनता को कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है.

क्यों किया गया यह टेस्ट?
सरकार इस तकनीक के जरिए भविष्य में भूकंप, बाढ़, तूफान या अन्य आपदाओं की जानकारी लोगों तक तुरंत पहुंचाना चाहती है. यह सिस्टम बिना इंटरनेट के भी काम करता है और सभी मोबाइल यूजर्स तक एक साथ मैसेज पहुंचा सकता है, जिससे समय रहते लोगों को सतर्क किया जा सके.
लोगों की क्या रही प्रतिक्रिया?
अचानक तेज साइरन और मैसेज आने से कई लोग घबरा गए और सोशल मीडिया पर इसके बारे में सवाल पूछने लगे.
हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह एक सुरक्षा परीक्षण था, जिसका मकसद लोगों की सुरक्षा को और बेहतर बनाना है. यह कदम भविष्य में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.
Latest Stories
5Kg वाला सिलेंडर सबसे महंगा, खा गए ना चक्कर… एक किलो गैस की कीमत 168 रुपये पहुंची, 14.2 किलो वाला LPG 62% सस्ता
चेक बाउंस हुआ तो जाना पड़ेगा जेल या जुर्माने से चल जाएगा काम; जानें सेक्शन 138 के नियम
AC की आउटडोर यूनिट की अनदेखी पड़ सकती है भारी, जानें क्यों होता है ब्लास्ट, इन 6 आसान तरीकों से रखें सेफ
