₹1339 महंगी हुई चांदी, सोना लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

सोने-चांदी की कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला है. MCX पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,41,191 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी का भाव 2,31,723 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, रिटेल और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है.

Gold Silver Price Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today (2 July, 2026) : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 1,41,191 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है, जबकि चांदी का भाव 2,31,723 रुपये प्रति किलोग्राम है. एक ओर सोना सस्ता हुआ, तो वहीं दूसरी ओर चांदी महंगी हुई है. 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाले सोने के भाव में 239 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी 1,339 रुपये महंगी हुई है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें कि रिटेल बाजार, MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के ताजा भाव क्या हैं.

रिटेल बाजार में क्या है सोने-चांदी के रेट?

Bullions के अनुसार, रिटेल बाजार में आज सोने की कीमत 220 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की कीमत 1,410 रुपये की बढ़त के साथ 2,31,630 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है. यानी आज सोना थोड़ा सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दाम में अच्छी तेजी देखने को मिली है. सोना खरीदने वालों के लिए यह मामूली राहत की खबर है, वहीं चांदी खरीदने वालों को पहले के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी होगी.

MCX पर रेट

रिटेल मार्केट की तरह MCX पर भी सोने के रेट में गिरावट, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिली है. 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,41,191 रुपये है, जिसमें 0.17 फीसदी (239 रुपये) की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी का भाव 2,31,723 रुपये है, जो 0.58 फीसदी (1,339 रुपये) की तेजी के साथ कारोबार कर रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है. सोना 2.49 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.34 डॉलर प्रति औंस महंगी हुई है.

Source – Gold Price

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (1 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹14,456₹13,251₹11,071
मुंबई₹14,077₹12,904₹10,558
दिल्ली₹14,092₹12,919₹10,573
कोलकाता₹14,077₹12,904₹10,558
बेंगलुरु₹14,077₹12,904₹10,558
हैदराबाद₹14,077₹12,904₹10,558
केरल₹14,077₹12,904₹10,558
पुणे₹14,077₹12,904₹10,558
वडोदरा₹14,082₹12,909₹10,563
अहमदाबाद₹14,082₹12,909₹10,563
Source – Good Returns

आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,449₹24,490₹2,44,900
मुंबई₹2,401₹24,010₹2,40,100
दिल्ली₹2,401₹24,010₹2,40,100
कोलकाता₹2,401₹24,010₹2,40,100
बेंगलुरु₹2,401₹24,010₹2,40,100
हैदराबाद₹2,449₹24,490₹2,44,900
केरल₹2,449₹24,490₹2,44,900
पुणे₹2,401₹24,010₹2,40,100
वडोदरा₹2,401₹24,010₹2,40,100
अहमदाबाद₹2,401₹24,010₹2,40,100
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹11 हजार सस्ती हुई चांदी, 4 दिन में सोना ₹3000 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट