Infosys Q4 Results: मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 8,501 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 13% का उछाल
Infosys Q4 Results: इस तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले (YoY) 13.4% और पिछली तिमाही के मुकाबले (QoQ) 2% बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये हो गया.

Infosys Q4 Results: भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी Infosys ने गुरुवार 23 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी कर दिए. कंपनी ने बताया कि उसका कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 21 फीसदी बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7,033 करोड़ रुपये था तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर, इस IT कंपनी का प्रॉफिट Q3FY26 के 6,654 करोड़ रुपये से 27.8 फीसदी बढ़ गया.
रेवेन्यू में उछाल
इस तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले (YoY) 13.4% और पिछली तिमाही के मुकाबले (QoQ) 2% बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये हो गया. Q4FY25 में Infosys का रेवेन्यू 40,925 करोड़ रुपये था और Q3FY26 में यह 45,479 करोड़ रुपये था.
कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) के हिसाब से, मार्च तिमाही में Infosys का रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 4.1% बढ़ा, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले 1.3% कम हो गया.
ऑपरेटिंग प्रॉफिट
ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 13.6 फीसदी और तिमाही आधार पर (QoQ) 16.6 फीसदी बढ़कर 9,743 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर तो स्थिर रहा, लेकिन Q4FY26 में तिमाही आधार पर 2.6% बढ़कर 21% हो गया.
सालाना नेट प्रॉफिट
पूरे साल FY26 के लिए, नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.2 फीसदी बढ़कर 29,440 करोड़ रुपये हो गया, रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.6 फीसदी बढ़कर 1,78,650 करोड़ रुपये हो गया, ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.3 फीसदी बढ़कर 36,254 करोड़ रुपये हो गया और ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 0.8 फीसदी घटकर 20.3 फीसदी रह गया. CC के हिसाब से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 3.1% की बढ़ोतरी हुई.
Infosys के CEO और MD सलिल पारेख ने कहा, ‘हमने FY26 में 3.1% की बढ़ोतरी के साथ एक मजबूत प्रदर्शन किया, जिसमें $14.9 अरब के बड़े सौदे शामिल हैं. यह हमारे एंटरप्राइज AI वैल्यू प्रपोजिशन की मजबूती और बड़े ट्रांसफॉर्मेशन के मौकों में हमारी बढ़ती बाजार हिस्सेदारी को दिखाता है.’
डिविडेंड का ऐलान
बोर्ड ने 2026 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 25 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. अंतिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 है और डिविडेंड का भुगतान 25 जून 2026 को किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Infosys Q4 Results: कंपनी ने किया ₹25 रुपये डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट