TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

तिमाही नतीजों के बाद TCS पर 2 ब्रोकरेज हाउस बुलिश, बोला-खरीदो, इतना जाएगा भाव

परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक हफ्ते में TCS का शेयर करीब 1.37 प्रतिशत चढ़ा है. बीते तीन महीनों में इसमें 7.66 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि पिछले एक साल में शेयर करीब 23.57 प्रतिशत टूटा है. 13 जनवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 11,79,605 करोड़ रुपये है.

टीसीएस में सैलरी हाइक. Image Credit: Getty image

TCS Share Price Outlook: तिमाही नतीजों के बाद मंगलवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में शेयर 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ करीब 3,260 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया. इंट्राडे आधार पर भी शेयर करीब 0.64 प्रतिशत ऊपर बना हुआ है. परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक हफ्ते में TCS का शेयर करीब 1.37 प्रतिशत चढ़ा है. बीते तीन महीनों में इसमें 7.66 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि पिछले एक साल में शेयर करीब 23.57 प्रतिशत टूटा है. 13 जनवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 11,79,605 करोड़ रुपये है.

तिमाही नतीजों पर NUVAMA की राय

  • नुवामा के मुताबिक, TCS के Q3 FY26 नतीजे कुल मिलाकर स्थिर रहे. कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर तिमाही दर तिमाही 0.8 प्रतिशत रही, जो बाजार और ब्रोकरेज के अनुमान से थोड़ी बेहतर रही. सालाना आधार पर कॉन्स्टेंट करेंसी में रेवेन्यू 2.6 प्रतिशत घटा है.
  • एडजस्टेड EBIT मार्जिन तिमाही आधार पर 25.2 प्रतिशत पर स्थिर रहा, जिसमें वन टाइम आइटम्स को शामिल नहीं किया गया है. यह अनुमान से बेहतर रहा. हालांकि PAT करीब 10,650 करोड़ रुपये रहा, जो एक्सेप्शनल आइटम्स की वजह से अनुमान से कम रहा.
  • कंपनी का टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू करीब 9.3 अरब डॉलर रहा, जो तिमाही आधार पर 7 प्रतिशत और सालाना आधार पर 8 प्रतिशत कम है. नुवामा का कहना है कि जनरेटिव एआई में TCS का निवेश, जिसमें अधिग्रहण भी शामिल हैं, भविष्य के लिए मजबूत क्षमताएं तैयार कर रहा है. साथ ही जनरेटिव एआई से जुड़ी कमाई में तेजी बनी हुई है.

कितना है टारगेट प्राइस?

ब्रोकरेज ने FY26 और FY27 की EPS में हल्का बदलाव किया है और वैल्यूएशन को FY28 के लिए 23 गुना पर रोल फॉरवर्ड किया है. नुवामा ने TCS पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,750 रुपये कर दिया है, जो पहले 3,650 रुपये था.

सिमेटिक्स की राय भी

Systematix institutional equities ने भी TCS पर BUY की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 3,817 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.

इसे भी पढ़ें- आशीष कचोलिया का इस स्टॉक पर बड़ा दांव! खरीदे लाखों शेयर, FII-DII ने भी लगाया पैसा, रखें रडार पर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.