Stocks to Watch: Trent, BEL से लेकर Infosys तक इन शेयरों पर रहेगी नजर, खबरों के चलते दिखेगा एक्शन!

आज का दिन Q4 नतीजों और कॉर्पोरेट अपडेट्स के चलते काफी अहम रहने वाला है. खासकर IT, रिटेल, टेलीकॉम और डिफेंस सेक्टर के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, आज Infosys, Adani Energy Solutions, Indian Energy Exchange, Cyient, Mahindra Logistics, Union Bank और Sterling and Wilson Renewable Energy समेत कई कंपनियां अपने Q4 नतीजे जारी करेंगी.

स्टॉक्स टू वाच Image Credit: money9 live

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार में 22 अप्रैल को तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 756.84 अंक गिरकर 78,516.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 198.5 अंक टूटकर 24,378.10 के स्तर पर आ गया. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्की मजबूती देखने को मिली. आइए जानते हैं आज किन शेयरों में खबरों के दम पर हलचल रह सकती है:

Trent

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent ने मजबूत Q4 नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट 413 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान से बेहतर है. EBITDA 927.8 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन बढ़कर 18.5 प्रतिशत हो गया. सालाना आधार पर प्रॉफिट 32.5 प्रतिशत और रेवेन्यू 19.2 प्रतिशत बढ़ा है. कंपनी ने 1:2 बोनस शेयर और 2,500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की भी मंजूरी दी है.

Oracle Financial Services Software

कंपनी ने Q4 में शानदार प्रदर्शन किया. प्रॉफिट 38.1 प्रतिशत बढ़कर 841.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 2,065.2 करोड़ रुपये रहा. मार्जिन में भी बड़ा सुधार हुआ और यह 51.2 प्रतिशत तक पहुंच गया. कंपनी ने 270 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड भी घोषित किया है.

SBI Life Insurance

कंपनी के नतीजे मिक्स रहे. न्यू बिजनेस प्रीमियम 11,220 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान से बेहतर है. हालांकि VNB और मार्जिन में हल्का दबाव देखने को मिला. मार्जिन 30.5 प्रतिशत से घटकर 28.4 प्रतिशत रह गया.

Tata Communications

कंपनी का Q4 प्रॉफिट 74.7 प्रतिशत गिरकर 263.25 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि रेवेन्यू 9.4 प्रतिशत बढ़ा और EBITDA भी 14.4 प्रतिशत बढ़ा है. कंपनी ने 17.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

Infosys

Infosys ने OpenAI के साथ साझेदारी की है, जिससे एंटरप्राइज AI को तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी. इस साझेदारी के जरिए कंपनियों को AI के रियल वर्ल्ड यूज केस विकसित करने में सहायता मिलेगी.

L&T Technology Services (LTTS)

कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, हालांकि मार्जिन में सुधार दिखा.n बोर्ड ने 40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है.

Bharat Electronics (BEL)

कंपनी को FY27 की शुरुआत में 569 करोड़ रुपये के नए डिफेंस ऑर्डर मिले हैं, जिससे ऑर्डर बुक मजबूत हुई है.

टेलीकॉम सेक्टर

TRAI के डेटा के मुताबिक मार्च में सब्सक्राइबर एडिशन 8.43 मिलियन रहा, जो फरवरी के 6.40 मिलियन से ज्यादा है. इससे सेक्टर में मांग बढ़ने के संकेत मिलते हैं.

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

आज Infosys, Adani Energy Solutions, Indian Energy Exchange, Cyient, Mahindra Logistics, Union Bank और Sterling and Wilson Renewable Energy समेत कई कंपनियां अपने Q4 नतीजे जारी करेंगी.

इसे भी पढ़ें- विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.