होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान का बड़ा संकेत, 30 दिन में सामान्य हो सकता है जहाजों का यातायात
Iran ने संकेत दिया है कि Hormuz Strait अगले 30 दिन में फिर से युद्ध से पहले जैसी स्थिति में लौट सकता है. फरवरी में संघर्ष शुरू होने के बाद इस अहम समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही काफी घट गई थी. अब Iran और अमेरिका के बीच बातचीत में प्रगति की खबर है. अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio और राष्ट्रपति Donald Trump ने भी जल्द अच्छे नतीजे आने की उम्मीद जताई है.
Hormuz Strait: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है. ईरान का कहना है कि अगले 30 दिन में इस समुद्री रास्ते से जहाजों की आवाजाही युद्ध से पहले के स्तर पर लौट सकती है. फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद इस रास्ते पर जहाजों की संख्या तेजी से घट गई थी. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक माना जाता है. ऐसे में ईरान के इस बयान से वैश्विक बाजार और तेल कारोबार को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.
30 दिन में पहले जैसा हालात
ईरान की समाचार एजेंसी Tasnim के मुताबिक सरकार ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या अगले 30 दिन में सामान्य हो सकती है. युद्ध शुरू होने से पहले इस रास्ते से हर दिन 125 से 140 जहाज गुजरते थे. लेकिन फरवरी के बाद हालात बदल गए. सुरक्षा कारणों और सख्त कंट्रोल की वजह से जहाजों की आवाजाही काफी कम हो गई थी. अब ईरान ने संकेत दिए हैं कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है.
युद्ध से रुका ट्रैफिक
फरवरी में संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट तनाव का केंद्र बन गया था. ईरान ने जहाजों की आवाजाही पर कई तरह की पाबंदियां लगाई थीं. इसके बाद समुद्री व्यापार पर असर दिखने लगा. कई जहाजों को रास्ता बदलना पड़ा. इससे तेल की सप्लाई भी प्रभावित हुई. होर्मुज स्ट्रेट से बड़ी मात्रा में दुनिया को कच्चा तेल पहुंचता है. इसलिए यहां तनाव का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिला.
अमेरिका ने भी किया घेराबंदी
युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों से आने जाने वाले जहाजों पर सख्त नजर रखी. कई जहाजों को वापस लौटाया गया. इससे ईरान के तेल निर्यात पर असर पड़ा. अमेरिका की इस कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया था. समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ और तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ी. इसी वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट की चिंता भी बढ़ गई थी.
ये भी पढ़ें- ‘कुछ घंटों में आ सकती है खुशखबरी’- मार्को रुबियो का बड़ा बयान; होर्मुज समेत इन मुद्दों पर सहमति के संकेत
Rubio ने दिए समझौते के संकेत
अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio इस समय भारत के दौरे पर हैं. उन्होंने विदेश मंत्री S Jaishankar के साथ प्रेस वार्ता में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अच्छी खबर जल्द आ सकती है. Rubio ने कहा कि पिछले 48 घंटे में बातचीत में काफी प्रगति हुई है. हालांकि अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है. उनके मुताबिक एक ऐसा रास्ता निकल सकता है.
Latest Stories
फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? BPCL डायरेक्टर बोले- सरकार और तेल कंपनियों के पास सिर्फ 3 रास्ते
हर महीने सोने में निवेश करना चाहते हैं? Gold ETF, EGR और Digital Gold का समझिए पूरा गणित; जानें कौन है सबसे बेहतर विकल्प
पेट्रोल-डीजल पर कौन वसूल रहा सबसे ज्यादा VAT, जानें आपके राज्य में कितना टैक्स, कंपनियों को हर लीटर पर ₹38 तक नुकसान
