LPG, CNG, Petrol Diesel Price Update- जानिए आज आपके शहर में क्या है गैस और पेट्रोल-डीजल का रेट
देश में ईंधन की कीमतों पर हर किसी की नजर रहती है. ताजा अपडेट के मुताबिक LPG सिलेंडर, CNG और पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग शहरों में अलग हैं. वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के बीच लोग रोजाना ईंधन की कीमतें चेक कर रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में LPG, CNG और पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट क्या है.
LPG and Petrol price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते अब भारत में एलपीजी और सीएनजी सप्लाई को लेकर लोगों में घबराहट पैदा हो गई है. नतीजतन, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के सामने लोगों की लंबी कतार दिखने लगी है. कुछ शहरों में LPG सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी की खबरें भी सामने आ रही हैं और साथ ही कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हो रहे हैं जहां लोगों को लूज कंटेनर में पेट्रोल भरते नजर आ रहे हैं.
हालांकि सरकार का कहना है कि देश मे गैस या पेट्रोल की अभी कोई कमी नहीं है, आइये 13 मार्च को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की ताजा कीमतों पर नजर डालते हैं.
बड़े शहरों में LPG का ताजा रेट
तेल कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम प्रमुख शहरों में इस तरह हैं:
- दिल्ली: ₹913 प्रति सिलेंडर
- मुंबई: ₹912.50 प्रति सिलेंडर
- चेन्नई: ₹928.50 प्रति सिलेंडर
- कोलकाता: ₹939 प्रति सिलेंडर
रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर की वजह से भारत में LPG की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है.
इन शहरों में CNG के दाम
सीएनजी के दाम भी शहर के हिसाब से अलग हैं. कुछ जगहों के ताजा रेट इस प्रकार हैं-


ये कीमतें तेल कंपनियों के रिटेल सेलिंग प्राइस के आधार पर तय होती हैं और टैक्स शामिल होने के बाद उपभोक्ताओं से ली जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Crude Oil Price Today: फिर 100 डॉलर के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत; होर्मुज तनाव से ग्लोबल मार्केट में बढ़ी हलचल
पेट्रोल-डीजल के दाम
तेल कंपनियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का रिटेल प्राइस 94.77 रुपये प्रति लीटर है. इसकी कीमत कई हिस्सों को जोड़कर तय होती है. इसी तरह दिल्ली में डीजल का रिटेल प्राइस 87.67 रुपये प्रति लीटर है.
Latest Stories
LPG महंगी, तो क्या अब DME बनेगा नया विकल्प? जानें क्या है ये और आपके किचन में कैसे करेगा काम
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, कच्चे तेल की तेजी से बढ़ा दबाव, हफ्ते भर में जानें कितना हुआ सस्ता
गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत, जानिए क्या है LPG सिलेंडर बुक करने का सबसे सही टाइम
