Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Live Update

Business News updates LIVE: चांदी हुई सस्ती, लेकिन सोने की कीमतों में उछाल

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, सफेद धातु सोमवार के 2,72,000 रुपये प्रति kg के बंद भाव से 7,500 रुपये गिरकर 2,64,500 रुपये प्रति kg (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई. ट्रेडर्स ने कहा कि ज्वैलर्स और इन्वेस्टर्स की लगातार खरीदारी के बीच सोने में लगातार दूसरे सेशन में बढ़त रही.

गोल्ड और सिल्वर कीमत Image Credit: @Money9live

Summary

  1. भ्रष्टाचार सूचकांक 2025 में भारत की रैंकिंग थोड़ी सुधरी, 91वें पायदान पर पहुंचा
  2. चांदी सस्ती, सोना हुआ महंगा
  3. EU-India FTA से नॉन-अल्कोहलिक बेवरेज सेक्टर में नए मौके, भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी में फ्रांसीसी कंपनी
  4. BHEL में 5% हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, OFS से जुटाए जा सकते हैं करीब ₹4,500 करोड़
  5. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने सदर्न हेल्थ फूड्स का अधिग्रहण किया

Live Coverage

  • Feb 10 2026 07:25 PM IST

    भ्रष्टाचार सूचकांक 2025 में भारत की रैंकिंग थोड़ी सुधरी, 91वें पायदान पर पहुंचा

    ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2025 में भारत 182 देशों और क्षेत्रों में 5 स्थान की छलांग लगाकर 91वें स्थान पर पहुंच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत का स्कोर पिछले साल के मुकाबले एक अंक बढ़ा है और रैंकिंग 96वें स्थान से सुधरकर 91वें स्थान पर आ गई है. बर्लिन स्थित इस वैश्विक एंटी-करप्शन संस्था की रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रगति धीमी रही है. कई देशों में पिछले साल भ्रष्टाचार को लेकर जनता के बीच असंतोष और गुस्सा भी देखने को मिला.

  • Feb 10 2026 06:38 PM IST

    चांदी सस्ती, सोना हुआ महंगा

    मंगलवार को देश की राजधानी में चांदी की कीमतें 7,500 रुपये या करीब 3 फीसदी गिरकर 2.64 लाख रुपये प्रति kg हो गईं, जबकि US डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतें 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गईं.

  • Feb 10 2026 05:56 PM IST

    EU-India FTA से नॉन-अल्कोहलिक बेवरेज सेक्टर में नए मौके, भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी में फ्रांसीसी कंपनी

    फ्रांस की स्पार्कलिंग टी बनाने वाली कंपनी Richeerz का कहना है कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से दोनों देशों के बीच कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी, खास तौर पर नॉन-अल्कोहलिक बेवरेज सेक्टर में. कंपनी के प्रेसिडेंट रिचर्ड ब्रांडाजी ने मंगलवार को पीटीआई से बातचीत में बताया कि उनकी कंपनी अपने प्रोडक्ट्स के लिए भारत से दार्जिलिंग चाय मंगाती है और अब भारत में अपने स्पार्कलिंग टी बेचने की संभावनाएं तलाश रही है. उन्होंने कहा, “हम भारत में किसी लोकल पार्टनर की तलाश कर रहे हैं. भारत में हमारे प्रोडक्ट्स के लिए काफी अच्छे मौके हैं. इस वक्त भारत में बिजनेस शुरू करने का सही समय है”

    Richeerz अपनी स्पार्कलिंग टी को Biofach 2026 मेले में दिखा रही है. यह चार दिन का अंतरराष्ट्रीय मेला 10 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें इस बार भारत को ‘कंट्री ऑफ द ईयर’ बनाया गया है। मेले में भारतीय पवेलियन APEDA की ओर से लगाया गया है.

  • Feb 10 2026 05:18 PM IST

    BHEL में 5% हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, OFS से जुटाए जा सकते हैं करीब ₹4,500 करोड़

    केंद्र सरकार भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने की तैयारी में है. खबर है कि सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी में करीब 5% तक हिस्सेदारी बेच सकती है. इस कदम से सरकार को लगभग 4,500 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, OFS के लिए फ्लोर प्राइस 255 से 260 रुपये प्रति शेयर के दायरे में तय किया जा सकता है.

  • Feb 10 2026 04:48 PM IST

    रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने सदर्न हेल्थ फूड्स का अधिग्रहण किया

    रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने मंगलवार को तमिलनाडु की सदर्न हेल्थ फूड्स को एक अज्ञात रकम में खरीदने की घोषणा की. इस कदम से रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG ब्रांच को बढ़ते बाजरा-बेस्ड फूड सेगमेंट में मदद मिलेगी. RCPL ने एक बयान में कहा कि सदर्न हेल्थ फूड्स के पास मन्ना ब्रांड है और यह दो दशकों से भी ज़्यादा समय से कई तरह के हेल्दी फूड्स बनाने वाली एक लीडिंग कंपनी है.

  • Feb 10 2026 04:21 PM IST

    बैंकिंग सेक्टर में FDI को झटका, दो साल में 783 मिलियन डॉलर घटा निवेश

    बैंकिंग सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई इक्विटी इनफ्लो में बीते कुछ वर्षों में तेज गिरावट देखने को मिली है. संसद को मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में जहां बैंकिंग सेक्टर में एफडीआई इक्विटी इनफ्लो 898 मिलियन अमेरिकी डॉलर था, वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में यह घटकर सिर्फ 115 मिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया है. राज्यसभा में एक लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि कुल एफडीआई इनफ्लो में केवल इक्विटी इनफ्लो ही नहीं, बल्कि अनइन्कॉरपोरेटेड बॉडीज की इक्विटी कैपिटल, दोबारा निवेश की गई कमाई और दूसरी पूंजी भी शामिल होती है.

    मंत्री ने कहा कि एफडीआई को आर्थिक विकास के लिए नॉन-डेब्ट फाइनेंशियल संसाधन का एक बड़ा और अहम सोर्स माना जाता है. उनके अनुसार, उदारीकरण के बाद से भारत में एफडीआई प्रवाह में लगातार बढ़ोतरी हुई है और यह विदेशी पूंजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है.

  • Feb 10 2026 03:46 PM IST

    लगातार तीसरे सेशन में तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

    भारतीय इक्विटी मार्केट में तेजी जारी रही और 10 फरवरी को लगातार तीसरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुआ.सेंसेक्स 208.17 पॉइंट्स या 0.25 फीसदी बढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ और निफ्टी 67.85 पॉइंट्स या 0.26 फीसदी बढ़कर 25,935.15 पर बंद हुआ. लगभग 2456 शेयर बढ़े, 1605 शेयर गिरे, और 155 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए.

  • Feb 10 2026 02:37 PM IST

    Parag Parikh Flexi Cap Fund ने जनवरी 2026 में अपने पोर्टफोलियो में अहम बदलाव किए हैं. फंड ने ITC, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) समेत कुल 16 शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है जबकि Coal India और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में एक्सपोजर को घटाया है.

  • Feb 10 2026 02:24 PM IST

    50 रुपये से कम के इस शेयर में तेजी

    मंगलवार को Spice Lounge Food Works के शेयरों में शानदार रैली रही. कंपनी का शेयर दिन के निचले स्तर 30.30 रुपये से करीब 8.9 प्रतिशत उछलकर 33 रुपये पर पहुंच गया. शेयर का 52-वीक हाई 72.20 रुपये है जबकि 52 हफ्ते का निचला स्तर 7.69 रुपये रहा है. शेयर ने अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 7.69 रुपये से करीब 329 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है जबकि बीते 5 साल में इसमें करीब 2600 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.

  • Feb 10 2026 01:23 PM IST

    इक्विटी फंड्स में निवेश घटा

    इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश की रफ्तार जनवरी 2026 में कुछ धीमी पड़ गई. एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की ओर से जारी मासिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में इक्विटी फंड्स में 24,029 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया, जो दिसंबर के 28,054 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 14 प्रतिशत कम है. हालांकि इस गिरावट के बावजूद, इक्विटी स्कीम्स में निवेशकों की भागीदारी लगातार बनी रही और फंड्स में स्थिर रूप से पैसा आता रहा.

  • Feb 10 2026 12:25 PM IST

    कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी पर जांच तेज

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ED ने अनिल अंबानी और रिलायंस ग्रुप से जुड़े कथित 40 हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम बनाई है. इसके साथ ही उनके खिलाफ जांच और तेज कर दी गई है. इसी क्रम में ईडी उनकी पत्नी टीना अंबानी से पूछताछ करने वाली थी, लेकिन वह सोमवार को पेश नहीं हुईं. एजेंसी अब उन्हें दोबारा समन भेज सकती है. मामला न्यूयॉर्क के मैनहैटन में 70 करोड़ रुपये के फ्लैट की खरीद से जुड़े कथित कैश फ्लो से संबंधित है.

  • Feb 10 2026 10:30 AM IST

    BSE के शेयर ने बनाया नया हाई

    मंगलवार, 10 फरवरी को शुरुआती कारोबार में BSE Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. मजबूत तिमाही नतीजों के बाद विश्लेषकों ने अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए, जिसके चलते स्टॉक 4% से ज्यादा चढ़कर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. ब्रोकरेज हाउस अब शेयर में पिछले बंद भाव से करीब 26% तक की और तेजी की संभावना जता रहे हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी इस एक्सचेंज स्टॉक में बढ़ गई है.

  • Feb 10 2026 10:01 AM IST

    मुनाफावसूली से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी

    सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला आज, 10 फरवरी दूसरे दिन भी जारी रहा. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 0.59% टूटकर 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में भारी गिरावट आई और यह करीब 2% फिसलकर 2,56,864 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. एक ही दिन में चांदी करीब 5000 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई. डॉलर इंडेक्स में तेजी भी गिरावट की बड़ी वजह बनी. इंडेक्स 96.82 से बढ़कर 97.01 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं महंगी हो गईं.

  • Feb 10 2026 09:31 AM IST

    BSE के शेयरों में रैली

    शानदार तिमाही नतीजों के दम पर BSE लिमिटेड के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शेयर 5.01 फीसदी की बढ़त के साथ 3,134.7 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जिससे यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. मजबूत आउटलुक को देखते हुए Nuvama ने BSE का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,760 रुपये कर दिया है, जो पहले 3,130 रुपये था.

  • Feb 10 2026 08:40 AM IST

    Crude Oil Price: कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी जारी

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका की नई समुद्री चेतावनियों के चलते बाजार में जोखिम प्रीमियम बढ़ गया, जिससे तेल की कीमतों को सपोर्ट मिला. इससे ओमान में चल रही परमाणु वार्ताओं से जुड़े सकारात्मक संकेतों का असर भी दब गया. सोमवार के कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 99 सेंट यानी 1.45% बढ़कर 69.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 81 सेंट यानी 1.27% चढ़कर 64.36 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ.

  • Feb 10 2026 08:11 AM IST

    T20 WC में 10 दिनों का ड्रामा खत्म

    ICC ने PCB प्रमुख Mohsin Naqvi की हेकड़ी निकाल दी है. पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के नाम पर भारत से मैच के बहिष्कार की धमकी दी, लेकिन ICC ने सीधे टकराने के बजाय उन्हीं देशों को आगे कर दिया जिनके समर्थन का दावा पाकिस्तान कर रहा था. Co-host Sri Lanka के नेतृत्व ने आर्थिक नुकसान और पुराने क्रिकेट रिश्तों की याद दिलाई, वहीं Bangladesh के बोर्ड ने खुद लाहौर जाकर पाकिस्तान से सार्वजनिक अपील कर दी कि वह क्रिकेट के बड़े हित में मुकाबला खेले.

  • Feb 10 2026 07:49 AM IST

    आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

    आज ये कंपनियां अपनी तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इनमें Titan Company, Eicher Motors, Grasim Industries, Apollo Hospitals Enterprise, Britannia Industries, Oil India, Afcons Infrastructure, Balrampur Chini Mills, Dilip Buildcon, Edelweiss Financial Services, Escorts Kubota, Jubilant FoodWorks, Karnataka Bank, Samvardhana Motherson International, Torrent Power, TVS Supply Chain Solutions, United Breweries, Wakefit Innovations और Wockhardt शामिल हैं.

  • Feb 10 2026 07:07 AM IST

    Business news Live: कंपनियां जारी करेंगी नतीजे

    आज के कारोबार में शेयर बाजार की नजर कई अहम कंपनियों पर रहने वाली है. आज कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इनमें Titan Company, Eicher Motors, Grasim Industries, Apollo Hospitals Enterprise, Britannia Industries, Oil India, Afcons Infrastructure, Balrampur Chini Mills, Dilip Buildcon, Edelweiss Financial Services, आदि शामिल हैं. ऐसे में इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

Business News Hindi LIVE: घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को मजबूती के साथ हफ्ते की शुरुआत की. मजबूत वैशश्विक संकेतों के बीच बाजार ने गैप-अप ओपनिंग दी और हालिया कंसोलिडेशन को तोड़ दिया. निफ्टी ने दिन की शुरुआत करीब 194 अंकों की बढ़त के साथ की, हालांकि शुरुआती मुनाफावसूली के चलते बाजार कुछ समय के लिए सीमित दायरे में रहा. दिन के निचले स्तर से करीब 100 अंकों की जोरदार रिकवरी के बाद बाजार सेशन के ऊपरी स्तरों के पास बंद हुआ. निफ्टी 173 अंक चढ़कर 25,867 के स्तर पर बंद हुआ और अहम 25,800 का स्तर पार कर गया. बाजार में तेजी का रुख है. टेक्निकल तौर पर, 50-DMA के ऊपर निफ्टी के टिकने से बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले सत्रों में निफ्टी के लिए 26,000 से 26,200 का जोन रेजिस्टेंस रहेगा, इसलिए ये पड़ाव अहम है. ऐसे में आज शेयर बाजार के मूवमेंट पर नजर रखनी होगी. बिजनेस जुड़ी ऐसी ही तमाम अपडेट्स के लिए यहां बनें रहें.