नुवामा वेल्थ में मची अरबों डॉलर की जंग! HSBC की एंट्री से क्या होगा असर?
भारत का वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार अब ग्लोबल दिग्गजों के लिए कितना बड़ा मौका बन चुका है, इसका सबसे बड़ा सबूत है नुवामा वेल्थ. कभी PAG इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर चुका था, लेकिन मामला अटक गया. अब एक बार फिर डील की मेज सज चुकी है और इस बार मुकाबला और भी बड़ा हो गया है. इस बार नुवामा को खरीदने की रेस में HSBC की एंट्री हो गई है, जबकि दुनिया के कई बड़े प्राइवेट इक्विटी फंड पहले से मैदान में हैं. सवाल है—नुवामा में ऐसा क्या है कि करीब 1.8 अरब डॉलर की हिस्सेदारी के लिए इतनी बड़ी बोली लगने वाली है? और क्या यह डील शेयरधारकों के लिए भी बड़ा ट्रिगर साबित हो सकती है? जानिए इस वीडियो में
