स्मार्टफोन होगा सस्ता? GST कट से आपकी जेब को होगा फायदा!
मोबाइल खरीदने वालों के लिए GST Council Meeting से बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार 12 सितंबर को होने वाली बैठक में GST से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा कर सकती है. इसमें Smartphone पर लगने वाले टैक्स को कम करने का प्रस्ताव भी शामिल हो सकता है. अगर मोबाइल पर GST 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया जाता है तो इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है और Smartphone की कीमत कम हो सकती है. इसके अलावा कारोबारियों के लिए GST प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी चर्चा होगी. अब सवाल है कि क्या GST Council इस बार आम लोगों को राहत देगी. इस वीडियो में समझते हैं पूरी खबर.
