अब नेटवर्क के लिए जरूरी नहीं होगा टावर! टाटा का बड़ा धमाका, ₹191 करोड़ में हुई डील
टाटा ग्रुप की सबसे छोटी लिस्टेड कंपनी नेल्को ने डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) सैटेलाइट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ₹191 करोड़ का महत्वपूर्ण निवेश किया है. यह निवेश अमेरिकी कंपनी लुनार होल्डको में किया गया है, जिसका लक्ष्य उपकरणों को सीधे सैटेलाइट से जोड़कर सिम और मोबाइल टावर की आवश्यकता को खत्म करना है.
इस डील के तहत नेल्को ने कंपल्सरीली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (CCDs) सब्सक्राइब किए हैं, जो 7% सालाना कंपाउंडेड रिटर्न देंगे और भविष्य में लुनार होल्डको के इक्विटी शेयरों में बदले जा सकते हैं. यह निवेश 17 अगस्त 2026 को पूरा होने की बात कही गई है. नेल्को का उद्देश्य एल्वियो के साथ मिलकर भारत और दक्षिण एशिया में D2D, IoT और मोबाइल सैटेलाइट कनेक्टिविटी सेवाओं का विस्तार करना है.
More Videos
सोने ने फिर पकड़ी रॉकेट जैसी रफ्तार! लगातार तीसरे हफ्ते तेजी की ओर, जानें वजह
SBI, PNB, BoB, Canara समेत कई बैंकों में होगा बड़ा बदलाव! वित्त मंत्री के आदेश से क्या होगा?
इतना कर्ज फिर भी अपने ही बॉन्ड खरीद रहा अमेरिका! आखिर क्या है 40 ट्रिलियन डॉलर का मामला?
