पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी, 91 पैसे प्रति लीटर तक हुए महंगे, जानें नया रेट

23 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सिर्फ दो दिन पहले यानी 21 मई के मुकाबले अब तेल की कीमतें और ज्यादा हो गई हैं. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में यह उछाल आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल सकता है.

Petrol Diesel Price Hike Image Credit: Canva/ Money9

Petrol Diesel Hike: तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. तेल कंपनियों ने इस महीने लगातार तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की है. कीमतों को लेकर आम लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है. सिर्फ दो दिन पहले यानी 21 मई के मुकाबले अब तेल की कीमतें और ज्यादा हो गई हैं. डीजल 91 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है, जबकि पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में यह उछाल आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल सकता है.

कितना बढ़ा दाम

23 मई 2026 की सुबह जारी नए रेट के मुताबिक पेट्रोल की कीमत बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. वहीं 21 मई को यही कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर थी. यानी दो दिन में पेट्रोल 87 पैसे महंगा हो गया है.

डीजल की कीमत भी बढ़ी है. 21 मई को डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. यानी डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

फ्यूल प्रकार21 मई 2026 का रेट23 मई 2026 का रेटकितनी बढ़ोतरी हुई
डीजल₹91.58/L₹92.49/L₹0.91
पेट्रोल₹98.64/L₹99.51/L₹0.87
XP95₹105.76/L₹106.63/L₹0.87
XG₹96.90/L₹97.81/L₹0.91
सोर्स: Indian Oil

प्रीमियम फ्यूल भी हुआ महंगा

सिर्फ सामान्य पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि प्रीमियम फ्यूल के दामों में भी इजाफा हुआ है. XP95 पेट्रोल अब 106.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 105.76 रुपये थी. वहीं XG की कीमत भी 96.90 रुपये से बढ़कर 97.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: महंगा तेल, ग्लोबल कर्ज और बाजार में तनाव… RBI ने बढ़ते झटकों की चेतावनी दी, इन 5 सेक्टर्स में मजबूत बना हुआ है भारत