RBI के पूर्व गवर्नर की वार्निंग! संकट के लिए तैयार रहे भारत
Raghuram Rajan Warning : पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि दुनिया में बढ़ते युद्ध, व्यापारिक तनाव और तेल आपूर्ति से जुड़े जोखिम भविष्य में बड़ी चुनौतियां बन सकते हैं. भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है और वर्तमान में उसके पास सीमित रणनीतिक तेल भंडार (Strategic Oil Reserve) है. इसलिए उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि तेल भंडारण क्षमता बढ़ाई जाए और चीन जैसे देशों की तरह लंबे समय के लिए पर्याप्त तेल भंडार तैयार रखा जाए. साथ ही, तेल आयात के स्रोतों में विविधता लाने पर भी जोर दिया गया है ताकि किसी एक क्षेत्र पर अधिक निर्भरता न रहे. ex rbi governor Raghuram Rajan Warning on indian oil market
रघुराम राजन ने केवल तेल ही नहीं, बल्कि दवा उद्योग और महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर भी चिंता व्यक्त की है. भारत अभी भी कई जरूरी फार्मा कच्चे माल (API) और कुछ महत्वपूर्ण खनिजों के लिए चीन पर काफी हद तक निर्भर है. यदि भविष्य में वैश्विक संकट या आपूर्ति बाधित होती है, तो इसका असर दवा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग पर पड़ सकता है. इसलिए उन्होंने सरकार को सप्लाई चेन मजबूत करने, घरेलू उत्पादन बढ़ाने और वैकल्पिक स्रोत विकसित करने की सलाह दी है, ताकि भारत किसी भी वैश्विक संकट का बेहतर तरीके से सामना कर सके.