Vedanta Aluminium Share Price: Citi का बड़ा दावा, मोटी कमाई की कर लो तैयारी!

वेदांता समूह के मेगा डिमर्जर के बाद 15 जून को लिस्ट हुई वेदांता एलुमिनियम के शेयरों में लिस्टिंग के बाद से दबाव देखने को मिला है. ₹522 पर लिस्ट होने के बाद शेयर करीब 12-13% गिरकर ₹460 के आसपास कारोबार कर रहा है. हालांकि, ग्लोबल ब्रोकरेज सिटी ने इस स्टॉक पर भरोसा जताते हुए कवरेज की शुरुआत ‘बाय’ रेटिंग के साथ की है. सिटी ने वेदांता एलुमिनियम को अपनी टॉप मेटल पिक बताया है और इसके लिए ₹560 का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि हालिया गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर बन सकती है और आगे शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

Short Videos