8th Pay Commission Latest News: कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी, एकसाथ मिलेंगे ₹93 लाख
आठवें वेतन आयोग की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के बीच एक नई उम्मीद और उत्साह का माहौल है. सामने आई एक नई गणना के अनुसार, यदि सरकार आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करती है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में कुछ देरी होती है, तो पात्र कर्मचारियों को कई महीनों का बकाया यानी एरियर एकमुश्त प्राप्त हो सकता है.
खास बात यह है कि कुछ शीर्ष-स्तर के ग्रुप ए अधिकारियों के लिए यह एरियर चौंका देने वाली राशि, ₹93 लाख तक पहुंच सकता है. यह एरियर खास तौर पर उन अधिकारियों को मिलेगा जो सबसे ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं, जैसे सचिव स्तर के अधिकारी. ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्टों के अनुसार, यदि एरियर का वितरण होता है, तो सरकार के खजाने पर लगभग ₹5 लाख करोड़ का वित्तीय भार आ सकता है. यह राशि सीधे तौर पर कर्मचारियों के खातों में जाएगी और इससे अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, खासकर खपत और विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा मिल सकता है. आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के साथ-साथ सेना के उच्च पदों पर बैठे अधिकारी और अन्य ग्रुप ए के कर्मचारी, विशेष रूप से लेवल 15 से लेवल 18 के अधिकारी, इस बड़े एरियर के मुख्य लाभार्थी हो सकते हैं. वर्तमान में, देश में लगभग 5577 आईएएस अधिकारी और 4594 आईपीएस अधिकारी कार्यरत हैं, जो इस संभावित लाभ को प्राप्त कर सकते हैं.
More Videos
FD पर 9.1% तक ब्याज! पक्की कमाई वाले निवेश में क्या चल रहा है बड़ा खेल?
8th Pay Commission: क्या National Compensation Authority बदलेगी सैलरी-पेंशन का पूरा सिस्टम?
भारत में Bank Lockers की भारी डिमांड क्यों बढ़ रही है?जानें पूरा सच
