SBI में निकली PO की वैकेंसी हो जाओ तैयार!
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. यह उन लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. आवेदन प्रक्रिया 18 जून को शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 जुलाई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है.
आखिरी वर्ष के छात्र भी निर्धारित शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों के लिए छूट का प्रावधान है. चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी: प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स), मुख्य परीक्षा (मेन्स), और इसके बाद इंटरव्यू व ग्रुप एक्सरसाइज. प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 में और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में होने की उम्मीद है. चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन के तौर पर लगभग ₹48,480 प्रति माह के साथ डीए, एचआरए और अन्य भत्ते मिलेंगे. इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
