बीमा बेचने में फर्जीवाड़ा और लोन रिकवरी के हथकंडे, सब बंद कर देगा RBI!
यह वीडियो बीमा और लोन से जुड़ी मिस-सेलिंग तथा लोन रिकवरी के गलत हथकंडों पर रिजर्व बैंक की सख्त तैयारी को विस्तार से समझाता है. वीडियो में बताया गया है कि किस तरह कई बैंक, एनबीएफसी और एजेंट ग्राहकों को बिना पूरी जानकारी दिए बीमा पॉलिसी बेच रहे हैं, या लोन के साथ जबरन बीमा जोड़ दिया जाता है. इसी तरह लोन रिकवरी के दौरान धमकी, मानसिक दबाव और अनैतिक तरीकों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं.
इन्हीं गंभीर मुद्दों को देखते हुए Reserve Bank of India ने ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनका मकसद ग्राहकों के हितों की सुरक्षा करना है. वीडियो में समझाया गया है कि नई गाइडलाइंस लागू होने के बाद मिस-सेलिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है, लाइसेंस रद्द करने तक का प्रावधान संभव है. इसके अलावा, लोन रिकवरी एजेंटों के लिए आचार संहिता को और सख्त बनाने की तैयारी है, ताकि ग्राहकों को डराने-धमकाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.
More Videos
SBI में है खाता? 1 अक्टूबर से इन लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, बदलने वाला है ATM से कैश निकालने का नियम
घर में रखा सोना बेचने की क्यों आई नौबत? क्या Gold Crash आने वाला है!
क्या अमीर बनने के लिए कर्ज जरूरी है? Robert Kiyosaki के 1.2 अरब डॉलर डेट से समझें पूरा खेल
