Gold Price Today: 1960 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें 24K-22K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, चेक करें अपने शहर का भाव
Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 April 2026: ताजा कारोबार में सोने के दामों में 1960 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. रुपये की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव की वजह से सोने की कीमतों में यह उठापटक आई है. ऐसे में आइए सोने की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते है.
Gold Price Today in India: सोने की कीमतें पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रही थीं और निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था. सिर्फ तीन दिनों में सोने की कीमतों में करीब 34,000 रुपये प्रति 100 ग्राम तक का उछाल आया. ताजा कारोबार में सोने के दामों में 1960 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. रुपये की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव की वजह से सोने की कीमतों में यह उठापटक आई है. ऐसे में आइए सोने की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते है.
आज का गोल्ड रेट क्या है
Good Returns के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 196 रुपए बढ़कर 15093 रुपये प्रति ग्राम हो गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 180 रुपए बढ़कर करीब 13,835 रुपये प्रति ग्राम पर है. 18 कैरेट सोने की कीमत 147 रुपए बढ़कर करीब 11,320 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है.

24 कैरेट सोने का ताजा भाव (Gold Rate Today in Hindi)
| ग्राम | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
|---|---|---|---|
| 1 ग्राम | ₹15,093 | ₹14,897 | +₹196 |
| 8 ग्राम | ₹1,20,744 | ₹1,19,176 | +₹1,568 |
| 10 ग्राम | ₹1,50,930 | ₹1,48,970 | +₹1,960 |
| 100 ग्राम | ₹15,09,300 | ₹14,89,700 | +₹19,600 |
सोने की कीमतों में उठापटक की सबसे बड़ी वजह रुपये की मजबूती मानी जा रही है. हाल ही में Reserve Bank of India के कदमों के बाद रुपया मजबूत हुआ है. जब रुपया मजबूत होता है तो भारत में सोना सस्ता हो जाता है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ता है.
22 कैरेट सोने का रेट

आपके शहर का क्या है रेट (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price
| शहर | कीमत (₹) |
|---|---|
| नोएडा | ₹1,50,930 |
| लखनऊ | ₹1,51,080 |
सोर्स: Good Returns

डॉलर और बयान का असर
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बयान के बाद डॉलर मजबूत हुआ है. डॉलर मजबूत होने पर सोना महंगा लगता है, जिससे इसकी मांग कम हो जाती है और कीमतें गिरती हैं. अभी सोने में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. एक तरफ वैश्विक तनाव सोने को सहारा देता है, वहीं मजबूत डॉलर कीमतों पर दबाव डालता है. ऐसे में आने वाले दिनों में सोने की चाल काफी हद तक इन दोनों फैक्टर्स पर निर्भर करेगी.
Latest Stories
मोदी सरकार देगी ₹2.5 लाख करोड़ का पैकेज! ईरान संकट के बीच राहत योजना पर काम, कोविड जैसी मिलेगी मदद
एयरलाइंस की शिकायत के बाद सरकार का यू-टर्न, 60% सीट सिलेक्शन मुफ्त करने का नियम फिलहाल टला. जानें क्यों?
फार्मा कंपनियों पर Trump की सख्ती! ब्रांडेड दवाओं पर 100% टैरिफ का ऐलान, कंपनियों के सामने रखीं ये खास शर्तें
