27 अप्रैल से थाईलैंड जाना होगा महंगा, वीजा शुल्क में बढ़ोतरी, ₹1.40 लाख तक हुई फीस, जानें लेटेस्ट चार्ज

अगर आप थाईलैंड घूमने, पढ़ाई या काम के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी जेब पर असर पड़ सकता है. रॉयल थाई एम्बेसी, नई दिल्ली ने 27 अप्रैल 2026 से वीजा, लीगलाइजेशन और पासपोर्ट सेवाओं की फीस बढ़ा दी है. नई दरें सभी भारतीय आवेदकों पर लागू होंगी, इसलिए आवेदन से पहले अपडेटेड फीस जानना जरूरी है.

Thai Embassy Revises Visa Fees Image Credit: Canva/ Money9

Thai Embassy Revises Visa Fees: अगर आप थाईलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं या वहां काम/लंबे समय तक रहने के लिए वीजा लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. 27 अप्रैल 2026 से रॉयल थाई एम्बेसी, नई दिल्ली ने वीजा, पासपोर्ट और अन्य कांसुलर सेवाओं की फीस बढ़ा दी है, जिससे आपका खर्च पहले से ज्यादा हो सकता है. नई दरें भारत में सभी आवेदकों पर अगली सूचना तक लागू रहेंगी. इस बदलाव में टूरिस्ट, नॉन-इमिग्रेंट, SMART वीजा और लॉन्ग-टर्म रेजिडेंसी जैसे कई कैटेगरी शामिल हैं.

वीजा फीस में बड़ा बदलाव

एम्बेसी ने अलग-अलग वीजा कैटेगरी की फीस को अपडेट किया है. शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वीजा तक सभी में बदलाव किया गया है.

वीजा फीस (INR में)

वीजा कैटेगरीप्रकारफीस (₹)
ट्रांजिट वीजा2,500
टूरिस्ट वीजासिंगल एंट्री3,000
टूरिस्ट वीजामल्टीपल एंट्री13,500
नॉन-इमिग्रेंट वीजासिंगल एंट्री7,000
नॉन-इमिग्रेंट वीजामल्टीपल एंट्री13,500
नॉन-इमिग्रेंट वीजा5 साल (लॉन्ग स्टे)30,000
SMART वीजा1 साल30,000
SMART वीजा2 साल60,000
SMART वीजा3 साल90,000
SMART वीजा4 साल1,20,000
लॉन्ग-टर्म रेजिडेंट (LTR) वीजा1,40,000
डेस्टिनेशन थाईलैंड वीजा (DTV)30,000
सोर्स – Thai Embassy

लीगलाइजेशन और पासपोर्ट सेवाएं भी महंगी

वीजा के साथ-साथ एम्बेसी ने दस्तावेज सत्यापन (Legalisation) और पासपोर्ट सेवाओं की फीस भी बढ़ा दी है.

कांसुलर सर्विस फीस

सर्विसकैटेगरीफीस (₹)
लीगलाइजेशनसभी कैटेगरी1,400
पासपोर्ट (साधारण)5 साल3,000
पासपोर्ट (साधारण)10 साल4,000
इमरजेंसी पासपोर्ट550
पासपोर्ट एंडोर्समेंट300
सोर्स – Thai Embassy

यात्रियों पर असर

नई फीस लागू होने से थाईलैंड जाने की योजना बना रहे यात्रियों और लॉन्ग-टर्म वीजा लेने वालों पर सीधा असर पड़ेगा. खासकर मल्टीपल एंट्री और लॉन्ग-टर्म वीजा अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले नई फीस जरूर चेक करें, ताकि बजट प्लानिंग में दिक्कत न हो.

लीगलाइजेशन (Legalisation) क्या होता है?

जब आप किसी दस्तावेज (जैसे डिग्री, जन्म प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट आदि) को विदेश में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे दूतावास से सत्यापित (verify) कराना पड़ता है. इसी प्रक्रिया को लीगलाइजेशन कहते हैं. अब थाईलैंड जाने वाले यात्रियों को दस्तावेज वेरिफाई कराने में पहले की तुलना में अधिक फीस देनी होगी. साथ ही पासपोर्ट में किसी तरह के बदलाव या अन्य सेवाओं पर भी अधिक चार्ज लगेंगे.

यह भी पढ़ें: 2026 में थाईलैंड से मलेशिया तक इन 55 देशों में बिना वीजा के घूम सकेंगे भारतीय, देखें पूरी लिस्ट