ट्रंप का नया टैरिफ वार, जानें चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वियतनाम के मुकाबले कहां खड़ा है भारत?

अमेरिका ने फोर्स लेबर से बने उत्पादों के आयात को लेकर भारत समेत 60 देशों पर नए टैरिफ लागू किए हैं. भारत को 10 फीसदी टैरिफ टैरिफ में रखा गया है, जबकि चीन और वियतनाम जैसे देशों पर 12.5 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. भारत उन 17 देशों में शामिल है, जिन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. वहीं बाकी 43 देशों पर 12.5 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. अमेरिका ने यह कार्रवाई ट्रेड एक्ट-1974 की धारा 301 के तहत की है.

पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Credit: Tv9

Trump Tariff on India: अमेरिका ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर बड़ा कदम उठाया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने 24 जुलाई को Trade Act, 1974 की धारा 301 (Section 301) के तहत 60 देशों पर 10 फीसदी से 12.5 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है. यह फैसला फोर्स लेबर से बने प्रोडक्ट के आयात पर पर्याप्त रोक नहीं लगाने के आधार पर लिया गया है. हालांकि भारत उन 17 देशों में शामिल है, जिन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. वहीं बाकी 43 देशों पर 12.5 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. अमेरिका ने यह कार्रवाई ट्रेड एक्ट-1974 की धारा 301 के तहत की है.

चीन, पाकिस्तान बांग्लादेश के मुकाबले कहां है खड़ा भारत ?

पहले भारत पर 12.5 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू था, जिसे अब घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है. बता दें पाकिस्तान और बांग्लादेश पर पहले भी 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ था और अब भी 10 फीसदी ही रहेगा. वहीं चीन और वियतनाम पर 12.5 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा.

यह फैसला सभी देशों पर लगाए गए 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले लिया गया. इसका मतलब यह है कि भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर प्रभावी टैरिफ में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारत के निर्यातकों के लिए कुल टैरिफ पहले जैसा ही बना रहेगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस 10% अतिरिक्त टैरिफ की कोई आखिरी तारीख तय नहीं की गई है.

और कौन से देश 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की कैटेगरी में है?

इस हिसाब से भारत को 17 देशों के उस कैटेगरी में रखा गया है, जिन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. इस लिस्ट में भारत के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, मैक्सिको, पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया, कंबोडिया, अर्जेंटीना, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, जॉर्डन और त्रिनिदाद एवं टोबैगो शामिल हैं.

USTR के मुताबिक, 10% टैरिफ उन देशों पर लागू किया गया है जिन्होंने या तो फोर्स लेबर से बने प्रोडक्ट के आयात पर प्रतिबंध लगाया है, ऐसा करने की प्रतिबद्धता जताई है या आंशिक प्रतिबंध पहले से लागू किया हुआ है.

EU, ताइवान, जापान, दक्षिण कोरिया समेत इन देशों पर अतिरिक्त टैरिफ

भारत के मुकाबले चीन और वियतनाम पर 12.5 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. वहीं, यूरोपीय संघ (EU), ताइवान, जापान, दक्षिण कोरिया और स्विट्जरलैंड के प्रोडक्ट पर भी मौजूदा शुल्क के ऊपर 10% या 12.5% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. USTR के अनुसार, जांच के दायरे में आए दूसरे देशों पर भी 12.5% अतिरिक्त टैरिफ लागू होगा.

क्या बदला है?

USTR ने भारत के उत्पादों पर Trade Act, 1974 की धारा 301 के तहत 10% अतिरिक्त शुल्क लगाया है. इससे पहले जो अतिरिक्त टैरिफ लागू था, वह Trade Act की धारा 122 के तहत अस्थायी व्यवस्था थी और उसकी अधिकतम अवधि 150 दिन थी. अब लागू किया गया Section 301 टैरिफ स्थायी प्रकृति का माना जा रहा है, क्योंकि इसकी कोई स्वत: समाप्ति नहीं है.

इसे भी पढ़ें- HCLTech का बड़ा ऐलान, Sarvam के साथ मिलकर ओडिशा में ₹14257 करोड़ से बनाएगी AI डेटा सेंटर; शेयरों में उछाल