HSBC की बड़ी रिपोर्ट, Vi का कारोबार कब्जा लेंगी Airtel-Jio!
दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों Jio और Airtel के लिए यह समय फायदे का साबित हो रहा है, जबकि Vodafone Idea (Vi) की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC की एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vi की गिरती हालत का सीधा लाभ Jio और Airtel को मिल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, अगर Vodafone Idea 5G नेटवर्क के विस्तार में और देरी करती है, तो इसका असर निवेशकों के भरोसे के साथ-साथ कंपनी के भविष्य पर भी पड़ेगा.
HSBC का यह भी कहना है कि अगर केंद्र सरकार ने Vi को समय रहते वित्तीय सहायता नहीं दी, तो वित्त वर्ष 2026 (FY26) के बाद कंपनी का कारोबार पूरी तरह बंद हो सकता है. ऐसे में Jio और Airtel का बाजार पर वर्चस्व और गहराएगा. रिपोर्ट इस ओर इशारा करती है कि भारत के टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा धीरे-धीरे घट रही है और यह सिर्फ दो खिलाड़ियों का अखाड़ा बनता जा रहा है.
More Videos
Property Fraud का खेल खत्म कर देगा RBI, अब टेंशन फ्री खरीदो-बेचो!
E20 Petrol Issue : कैसे खत्म होगा एथेनॉल वाले तेल का बवाल, लोग कैसे खरीदेंगे कार?
PSU Banks Vs Private Banks: कौन जीत रहा है Banking की असली जंग?
