Warren Buffett ने छोड़ी Berkshire Hathaway की कमान, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
दिग्गज निवेशक Warren Buffett ने Berkshire Hathaway के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. अब उन्हें Chairman Emeritus बनाया गया है. कंपनी की कमान नए नेतृत्व के हाथों में है, जबकि Buffett बोर्ड में रहकर अपना अनुभव और सलाह देते रहेंगे.

दिग्गज निवेशक और Berkshire Hathaway के लंबे समय तक चेयरमैन रहे Warren Buffett ने कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. अब 96 वर्षीय Buffett को Chairman Emeritus बनाया गया है. हालांकि, वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे और आगे भी अपनी सलाह और अनुभव साझा करते रहेंगे.
Howard Buffett को मिली चेयरमैन की जिम्मेदारी
Berkshire Hathaway के बोर्ड ने Buffett के बेटे Howard G. Buffett को नया चेयरमैन नियुक्त किया है. Howard वर्ष 1993 से कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर हैं. कंपनी के मुताबिक यह बदलाव उसकी लंबे समय से चली आ रही succession plan का हिस्सा है.
वहीं Greg Abel कंपनी के CEO बने रहेंगे. उन्होंने जनवरी 2026 में Warren Buffett से CEO की जिम्मेदारी संभाली थी. अब कंपनी के रोजमर्रा के संचालन और बिजनेस से जुड़े फैसलों की जिम्मेदारी Abel के पास है.
60 साल से ज्यादा समय तक Berkshire का नेतृत्व
Warren Buffett ने 1965 में Berkshire Hathaway की कमान संभाली थी. उस समय कंपनी मुख्य रूप से एक संघर्ष कर रही टेक्सटाइल कंपनी थी. Buffett के नेतृत्व में यह कंपनी धीरे-धीरे इंश्योरेंस, रेलवे, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और निवेश समेत कई क्षेत्रों में कारोबार करने वाला बड़ा कारोबारी समूह बन गई. आज Berkshire Hathaway की वैल्यू करीब 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है.
Buffett की पहचान लंबे समय के निवेश, मजबूत कारोबारों पर फोकस और पूंजी के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल की रणनीति से बनी. उनका निवेश नजरिया Berkshire की कारोबारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है.
Buffett पूरी तरह कंपनी से अलग नहीं हुए
चेयरमैन पद छोड़ने के बावजूद Warren Buffett Berkshire Hathaway से पूरी तरह अलग नहीं हुए हैं. Chairman Emeritus के तौर पर वह बोर्ड में बने रहेंगे और कंपनी को अपनी राय तथा अनुभव देते रहेंगे.
कंपनी के CEO Greg Abel ने कहा है कि Buffett ने Berkshire में जो संस्कृति और मूल्य स्थापित किए हैं, वे आगे भी कंपनी के केंद्र में रहेंगे. Howard Buffett को इन मूल्यों का संरक्षक बताया गया है.
अब Berkshire में जिम्मेदारियां किसके पास?
नई व्यवस्था में Warren Buffett Chairman Emeritus और बोर्ड सदस्य, Howard Buffett Chairman और Greg Abel CEO की भूमिका में रहेंगे. यानी Buffett का औपचारिक नेतृत्व और कम हुआ है, लेकिन उनका अनुभव अभी भी कंपनी के साथ रहेगा. यह Berkshire Hathaway में नेतृत्व परिवर्तन के उस दौर का अगला चरण है, जिसकी तैयारी लंबे समय से की जा रही थी.
यह भी पढ़ें- क्या SBI में मर्ज होंगे 3 बैंक? 9 PSU बैंकों के विलय की खबर पर आया बड़ा अपडेट