क्या होता है Windfall Tax? जानिए सरकार क्यों लगाती है यह टैक्स, BPCL-RIL समेत इन कंपनियों पर पड़ेगा असर

ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है. यही वजह है कि 15 मई से भारत में पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 3 रुपये महंगे हुए हैं. देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बाद सरकार ने घरेलू बाजार में आपूर्ति बनाए रखने के लिए पेट्रोल के निर्यात पर प्रति लीटर 3 रुपये का विंडफॉल टैक्स लगाया है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर विंडफॉल टैक्स क्या होता है, सरकार इसे क्यों लगाती है और इसका असर किन-किन कंपनियों पर पड़ने वाला है.

Windfall Tax Image Credit: Canva/ Money9/AI

What is Windfall Tax and its Effects: अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर सिर्फ देशों की राजनीति पर ही नहीं, बल्कि कारोबार और आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है. कई बार युद्ध या वैश्विक संकट के कारण कुछ कंपनियों को अचानक बड़ा मुनाफा होने लगता है, तो कभी सरकार की ओर लगाए गए अतिरिक्त टैक्स से प्रॉफिट सिकुड़ता है. ऐसे में सरकार इन अतिरिक्त कमाई करने वाली कंपनियों पर एक स्पेशल टैक्स लगाती है, जिसे विंडफॉल टैक्स कहा जाता है. हाल के वर्षों में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बाद यह टैक्स चर्चा में आया है. सरकार ने 16 मई से पेट्रोल के निर्यात पर 3 रुपये प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स लगाया है.

क्या होता है विंडफॉल टैक्स?

विंडफॉल टैक्स वह अतिरिक्त टैक्स है, जिसे सरकार उन कंपनियों या इंडस्ट्री पर लगाती है जिन्हें किसी वैश्विक घटना के कारण अचानक और उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होता है. विंडफॉल का मतलब होता है बिना खास प्रयास के अचानक मिला बड़ा लाभ.

यह फायदा कंपनियों की किसी नई रणनीति, निवेश या विस्तार के कारण नहीं होता, बल्कि युद्ध, वैश्विक संकट या बाजार में बड़े बदलाव जैसी बाहरी परिस्थितियों से मिलता है. उदाहरण के तौर पर ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कच्चे तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ीं, जिससे तेल कंपनियों की कमाई में बड़ा इजाफा हुआ.

सरकार क्यों लगाती है यह टैक्स?

सरकार का मानना है कि जब किसी उद्योग को बाहरी कारणों से भारी मुनाफा होता है, तो उसका एक हिस्सा देश और जनता के हित में इस्तेमाल होना चाहिए. विंडफॉल टैक्स से सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलता है, जिसका उपयोग आर्थिक संकट से निपटने और आम लोगों को राहत देने में किया जाता है.

इसके अलावा सरकार जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने और घरेलू बाजार में आपूर्ति बनाए रखने की कोशिश भी करती है ताकि आम लोगों पर महंगाई का बोझ कम हो सके. खासतौर पर पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार तेल कंपनियों पर यह टैक्स लगाती है.

भारत में कब-कब लगा विंडफॉल टैक्स?

  • जुलाई 2022 में भारत सरकार ने पहली बार तेल कंपनियों पर विंडफॉल टैक्स लगाया.
  • 19 अगस्त 2022
    • डीजल एक्सपोर्ट टैक्स में ₹7 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई.
    • ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल) पर फिर से ₹2 प्रति लीटर टैक्स लगाया गया.
    • घरेलू कच्चे तेल (Crude Oil) पर टैक्स घटाकर ₹13,330 प्रति टन किया गया.
  • 31 अगस्त 2022 को सरकार ने विंडफॉल टैक्स की दरों में फिर बदलाव किया और कुछ टैक्स बढ़ाए.
  • हर 15 दिन में सरकार कच्चे तेल कीमतों के हिसाब से विंडफॉल टैक्स की दरें बदलती रही.
  • 4 अप्रैल 2023 को कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स ₹3,500 प्रति टन से घटाकर शून्य कर दिया गया.
  • 19 अप्रैल 2023 को कच्चे तेल पर फिर से विंडफॉल टैक्स बढ़ाकर ₹6,400 प्रति टन किया गया.
  • 31 अगस्त 2024 कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स ₹1,850 प्रति टन तय किया गया.
  • 2 दिसंबर 2024 भारत सरकार ने विंडफॉल टैक्स पूरी तरह समाप्त कर दिया.

किन कंपनियों पर होगा असर

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते सरकार ने तेल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स लगाया है, जिससे घरेलू बाजार में तेल की आपूर्ति बनी रहे. इसका असर मुख्य रूप से तेल और गैस क्षेत्र की कंपनियों पर पड़ेगा. इसमें प्रमुख कंपनियां BPCL, IOCL, HPCL, CPCL, NRL और RIL जैसी कंपनियों शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल निर्यात पर सरकार सख्त, ₹3 प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स लागू, डीजल-ATF ड्यूटी में राहत

Loading...
Unable to load recommendations.