Emirates NBD-RBL Bank डील को सरकार की मंजूरी, ₹26,850 करोड़ का होगा निवेश; सोमवार को शेयर पर रखें नजर
दुबई की दिग्गज बैंक Emirates NBD को RBL Bank में 74 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. करीब ₹26,850 करोड़ के इस निवेश को भारतीय बैंकिंग सेक्टर की बड़ी विदेशी डील माना जा रहा है. इस खबर के बाद सोमवार को RBL Bank के शेयर पर निवेशकों और बाजार की खास नजर रहने वाली है.
Emirates NBD-RBL Bank Deal: भारत और UAE के बीच आर्थिक रिश्तों को मजबूती देने वाले एक बड़े कदम में दुबई की सरकारी बैंकिंग दिग्गज Emirates NBD को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय से RBL Bank में 74 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है. करीब 26,850 करोड़ रुपये के इस निवेश को भारतीय बैंकिंग सेक्टर में अब तक के सबसे बड़े विदेशी निवेशों में माना जा रहा है. इस खबर के बाद सोमवार को RBL Bank के शेयर पर बाजार की खास नजर रहेगी.
वित्त मंत्रालय की मंजूरी से डील को मिली रफ्तार
RBL Bank ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले Department of Financial Services ने 14 मई 2026 को Emirates NBD को बैंक में 49 फीसदी से ज्यादा और 74 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है.
यह मंजूरी ऐसे समय आई है जब प्रधानमंत्री Narendra Modi यूएई गए हैं. इससे भारत-यूएई आर्थिक साझेदारी को भी मजबूती मिलने का संकेत माना जा रहा है.
26,850 करोड़ रुपये का निवेश
Emirates NBD करीब 3 अरब डॉलर यानी लगभग 26,850 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. बैंक 280 रुपये प्रति शेयर के भाव पर preferential issue के जरिए RBL Bank के करीब 60 फीसदी शेयर खरीदेगी. डील पूरी होने के बाद Emirates NBD की हिस्सेदारी 51 फीसदी से 74 फीसदी के बीच रह सकती है. इसके साथ ही RBL Bank को नई पूंजी, बेहतर टेक्नोलॉजी, मजबूत रिस्क मैनेजमेंट और अंतरराष्ट्रीय कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी.
RBL Bank बनेगा विदेशी बैंक की सब्सिडियरी
डील पूरी होने के बाद Emirates NBD को RBL Bank का प्रमोटर माना जाएगा और RBL Bank RBI के नियमों के तहत विदेशी बैंक की सब्सिडियरी के रूप में काम करेगा. इसके अलावा Emirates NBD की मुंबई, चेन्नई और गुरुग्राम शाखाओं को भी आगे चलकर RBL Bank में मिलाने की योजना है. हालांकि इसके लिए अभी अलग से नियामकीय मंजूरी लेनी होगी.
सोमवार को शेयर में दिख सकती है हलचल
इस बड़ी विदेशी निवेश खबर के बाद सोमवार को RBL Bank के शेयर में तेज हलचल देखने को मिल सकती है. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक निवेशकों का भरोसा मजबूत होने, पूंजी बढ़ने और बैंक की ग्रोथ संभावनाओं में सुधार की उम्मीद से स्टॉक में पॉजिटिव मूवमेंट देखने को मिल सकता है.
क्या है शेयर का हाल?
शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद बैंक के शेयर 338.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है. बीते एक महीने में स्टॉक में लगभग 5 फीसदी की तेजी आई है. 3 महीने में इसमें 8 फीसदी का उछाल आया है. वहीं एक साल में निवेशकों को 60 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिला है.
हालांकि निवेशकों की नजर अब ओपन ऑफर, RBI की आगे की मंजूरियों और डील पूरी होने की टाइमलाइन पर भी रहेगी.
यह भी पढ़ें: इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, 50% तक सस्ता मिल रहा स्टॉक, फंडामेंटल्स दमदार, मजबूत है ऑर्डर बुक
Latest Stories
पेट्रोल निर्यात पर सरकार सख्त, ₹3 प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स लागू, डीजल-ATF ड्यूटी में राहत
महंगा हुआ सोना फिर भी नहीं थमी खरीदारी, गोल्ड इम्पोर्ट में 82% उछाल; सिल्वर ने भी लगाई लंबी छलांग
भारत के फॉरेक्स रिजर्व में बड़ा उछाल, 696.99 अरब डॉलर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार; गोल्ड ने दिया बड़ा सहारा
