होर्मुज संकट बना कमाई का मौका… Freight रेट 4 गुना उछला, इन 2 शिपिंग कंपनियों की चांदी; इनमें से एक PSU
Hormuz Strait संकट का असर अब पूरी दुनिया के शिपिंग कारोबार पर दिखाई दे रहा है. जहां एक तरफ कई देशों के लिए तेल सप्लाई और व्यापार महंगा हो गया है, वहीं दूसरी तरफ शिपिंग कंपनियों की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. खासकर तेल और पेट्रोलियम सामान ढोने वाले टैंकर जहाजों की मांग तेजी से बढ़ी है.
Freight Rate Inscrease: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और Hormuz Strait संकट का असर अब पूरी दुनिया के शिपिंग कारोबार पर दिखाई दे रहा है. जहां एक तरफ कई देशों के लिए तेल सप्लाई और व्यापार महंगा हो गया है, वहीं दूसरी तरफ शिपिंग कंपनियों की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. खासकर तेल और पेट्रोलियम सामान ढोने वाले टैंकर जहाजों की मांग तेजी से बढ़ी है. यही वजह है कि Shipping सेक्टर की कुछ कंपनियों के शेयर अब बाजार में तेजी से भाग रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 तिमाही में कई टैंकर जहाजों के Freight Rates यानी माल ढुलाई किराए में सालाना आधार पर 2 से 4 गुना तक की बढ़ोतरी हुई है. इसका सबसे ज्यादा फायदा The Great Eastern Shipping Company जैसी निजी कंपनियों को मिला है, जिसने अपने सरकारी प्रतिद्वंद्वी Shipping Corporation of India से बेहतर प्रदर्शन किया है.
आखिर क्यों बढ़े Freight Rates
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से Strait of Hormuz जैसे अहम समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ गया है. कई जहाज अब लंबा रास्ता लेकर यात्रा कर रहे हैं. इसके अलावा बीमा कंपनियां जहाजों और कर्मचारियों के लिए ज्यादा प्रीमियम वसूल रही हैं. इससे Shipping लागत और Freight Rates दोनों बढ़ गए हैं.
4 गुना तक पहुंचा किराया
रिपोर्ट के मुताबिक VLCC यानी Very Large Crude Carrier जहाजों का औसत Freight Rate मार्च 2026 तिमाही में करीब 1.65 लाख डॉलर प्रति दिन पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह करीब 40 हजार डॉलर था. यानि सिर्फ एक साल में इसमें लगभग 4 गुना तेजी देखने को मिली.
GE Shipping ने मारी बाजी
The Great Eastern Shipping Company ने मार्च 2026 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया.
- कंपनी की आय 23.5 फीसदी बढ़कर ₹1,511 करोड़ पहुंच गई.
- Operating Profit Margin बढ़कर 51.9 फीसदी हो गया.
- कंपनी का मुनाफा करीब 188 फीसदी उछलकर ₹1,044 करोड़ पहुंच गया.
कंपनी को जहाज बेचने और ऊंचे Freight Rates का भी बड़ा फायदा मिला.
PSU कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा
Shipping Corporation of India को भी बढ़ते Freight Rates का फायदा मिला.
- कंपनी की आय 14 फीसदी बढ़कर ₹1,513 करोड़ पहुंची.
- Operating Margin बढ़कर 40.5 फीसदी हुआ.
- मुनाफा करीब 118 फीसदी बढ़कर ₹404 करोड़ पहुंच गया.
हालांकि ग्रोथ और मुनाफे के मामले में GE Shipping आगे रही.
शेयर बाजार में किसने दी ज्यादा तेजी
GE Shipping का शेयर शुक्रवार को 52 हफ्ते के उच्च स्तर ₹1,642 तक पहुंच गया और दिन के अंत में करीब 5 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ. मजबूत Freight Rates और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता फिलहाल Shipping कंपनियों के लिए बड़ा मौका बन गई है.
लेकिन जोखिम भी कम नहीं
Shipping इंडस्ट्री बहुत तेजी से बदलने वाला सेक्टर है. अगर वैश्विक तनाव कम होता है या तेल सप्लाई सामान्य हो जाती है, तो Freight Rates में भी गिरावट आ सकती है. इसलिए सिर्फ कम P/E देखकर निवेश करना सही रणनीति नहीं माना जा रहा.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल निर्यात पर सरकार सख्त, ₹3 प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स लागू, डीजल-ATF ड्यूटी में राहत
Latest Stories
Dividend-Bonus: अगले हफ्ते डिविडेंड की बौछार, 1 शेयर पर ₹40 तक कमाई का मौका; चेक करें रिकॉर्ड डेट
कभी बाजार के सुपरस्टार थे ये डिफेंस स्टॉक, अब भारी बिकवाली से टूटा निवेशकों का भरोसा; 52 वीक हाई से 60% तक गिरा शेयर
गिरते रुपये के बीच इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर, कई देशों में कंपनियों का कारोबार; बन सकता है कमाई का मौका
