भारत में Stablecoin का क्या होगा भविष्य? RBI ने दी कड़ी चेतावनी, बोले– Bitcoin जितना ही जोखिम भरा!
जब पूरी दुनिया क्रिप्टो और स्टेबलकॉइन की दिशा में आगे बढ़ रही है, भारत अब भी सतर्क रुख अपनाए हुए है. RBI के डिप्टी गवर्नर टी. रविशंकर ने हाल ही में बयान दिया कि स्टेबलकॉइन भी बिटकॉइन जितने ही जोखिम भरे हैं और इनसे देश की मौद्रिक संप्रभुता (Monetary Sovereignty) पर खतरा मंडरा सकता है. RBI का मानना है कि ऐसी डिजिटल मुद्राएँ निजी संस्थाओं के नियंत्रण में रहती हैं, जिससे वित्तीय स्थिरता और नीतिगत नियंत्रण पर असर पड़ सकता है. इस बीच, भारत का CBDC यानी डिजिटल रुपया सरकार के नियमन के तहत सुरक्षित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बयान भारत की भविष्य की क्रिप्टो नीति को दिशा दे सकता है और संभव है कि Stablecoin पर सख्त नियंत्रण या आंशिक प्रतिबंध लगाया जाए. अब सवाल है — क्या डिजिटल रुपया भारत के लिए क्रिप्टो का विकल्प बन पाएगा? ऐसे में आइए वीडियों के माध्यम से पूरी जानकारी समझते हैं.
More Videos
4 सरकारी बैंकों में स्टेक सेल करेगी सरकार, बड़े बैंक बनाने का रोडमैप तैयार!
क्या सोना होने वाला है सस्ता? BofA की रिपोर्ट में दावा- 1 लाख से नीचे आ सकता है भाव!
PM Internship Scheme: ₹9,000 स्टाइपेंड, 6-9 महीने की इंटर्नशिप, क्या युवाओं को मिलेगी नौकरी?
