UPI पर MDR से किसकी होगी कमाई? SBI से लेकर PhonePe-Google Pay तक कौन होगा ज्यादा मालामाल!
अगर UPI पर MDR लागू होता है तो सबसे ज्यादा फायदा बैंकों और पेमेंट कंपनियों को हो सकता है. SBI, Bank of Baroda, HDFC Bank समेत कई बैंक अतिरिक्त इनकम कमा सकते हैं. वहीं PhonePe, Google Pay और Paytm जैसी कंपनियों के लिए भी यह नया रेवेन्यू सोर्स बन सकता है. हालांकि आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों के लिए UPI फिलहाल मुफ्त रहने की संभावना है.

UPI MDR: केंद्र सरकार ने संसद में Payment and Settlement Systems (Amendment) Bill, 2027 पेश किया है. यह विधेयक UPI समेत डिजिटल पेमेंट पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू करने का कानूनी रास्ता तैयार करता है. हालांकि अभी किसी तरह का शुल्क तय नहीं किया गया है, लेकिन अगर फ्यूचर में MDR लागू होता है तो इससे बैंकों और डिजिटल पेमेंट कंपनियों की कमाई बढ़ सकती है.
सरकार MDR क्यों वापस लाना चाहती है?
संसदीय वित्त समिति का मानना है कि लंबे समय तक Zero MDR लागू रहने से UPI इकोसिस्टम को चलाना बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSPs) के लिए आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो गया है. ऐसे में MDR लागू होने से उन्हें स्थायी आय का सोर्स मिल सकता है.
किन बैंकों को हो सकता है सबसे ज्यादा फायदा?
Businesstoday की रिपोर्ट के मुताबिक, MDR लागू होने पर सबसे ज्यादा लाभ बड़े बैंकों को मिलने का अनुमान है.
| बैंक | संभावित अतिरिक्त सालाना कमाई |
|---|---|
| SBI | करीब ₹3,000 करोड़ |
| Bank of Baroda | करीब ₹800 करोड़ |
| HDFC Bank | करीब ₹800 करोड़ |
| Union Bank | करीब ₹700 करोड़ |
| Punjab National Bank | करीब ₹700 करोड़ |
| अन्य सरकारी बैंक | सामूहिक रूप से करीब ₹700 करोड़ |
PhonePe, Google Pay और Paytm को कितना फायदा होगा?
UPI पर अभी इन कंपनियों को मर्चेंट ट्रांजैक्शन से बहुत सीमित कमाई होती है. MDR लागू होने के बाद इनके लिए नया रेवेन्यू मॉडल तैयार हो सकता है.
| कंपनी | संभावित सालाना कमाई |
|---|---|
| PhonePe | करीब ₹700 करोड़ |
| Paytm | करीब ₹700 करोड़ |
| Google Pay | करीब ₹500 करोड़ |
किसे देना होगा MDR?
MDR का पेमेंट ग्राहकों को नहीं, बल्कि व्यापारियों को करना होता है. हालांकि कारोबारी चाहें तो इस लागत को अपनी वस्तुओं या सेवाओं की कीमत में जोड़ सकते हैं. प्रस्ताव के अनुसार MDR मुख्य रूप से 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट, बड़े कारोबारियों और ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे Amazon और Flipkart पर लागू हो सकता है.
क्या छोटे दुकानदारों और ग्राहकों पर असर पड़ेगा?
फिलहाल प्रस्ताव के मुताबिक—
- व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) UPI ट्रांसफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा.
- चाय की दुकान, किराना, सब्जी विक्रेता, ऑटो-रिक्शा जैसे छोटे कारोबारियों को QR स्कैन कर किए जाने वाले भुगतान पर 0% MDR जारी रहने की संभावना है.
फिलहाल UPI पर MDR कितना है?
अभी सामान्य बैंक-टू-बैंक UPI ट्रांजैक्शन (P2P और P2M) पर 0% MDR लागू है.
हालांकि कुछ मामलों में पहले से शुल्क लागू है.
- RuPay Credit Card on UPI: लगभग 1.1% से 2% MDR (कुछ कैटेगरी में).
- UPI से जुड़े Wallet (PPI): ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 1.1% तक शुल्क.
इसे भी पढ़ें- चांद पर गिरा SpaceX का पुराना रॉकेट, वैज्ञानिकों को मिला बड़ा मौका