Closing Bell : तेजी के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 373 अंक उछला, निफ्टी 24600 के ऊपर; ऑटो-मेटल स्टॉक्स टूटे

Nifty 50 में आज Reliance Industries, SBI, Bharat Electronics, Eternal और Titan Company के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इन शेयरों ने बाजार को संभालने में अहम भूमिका निभाई. दूसरी तरफ Power Grid Corp, Tata Steel, TCS, JSW Steel और Bajaj Auto के शेयरों में दबाव रहा.

बाजार में तेजी Image Credit: Canva

Highlights

  • भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार यानी 6 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए.
  • Nifty 50 में आज Reliance Industries, SBI, Bharat Electronics, Eternal और Titan Company के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.
  • भारतीय रुपया भी गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रहा. रुपया 9 पैसे गिरकर 95.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

Closing Bell : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार यानी 6 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 373.76 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 78,954.76 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 11.35 अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़कर 24,636 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में कुल मिलाकर तस्वीर मिली-जुली रही. करीब 2,023 शेयर बढ़त में, 2,058 शेयर गिरावट में और 200 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो इस दौरान ऑटो, मेटल, रियल्टी और मीडिया शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली

Reliance Industries और SBI समेत इन शेयरों में तेजी

Nifty 50 में आज Reliance Industries, SBI, Bharat Electronics, Eternal और Titan Company के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इन शेयरों ने बाजार को संभालने में अहम भूमिका निभाई. दूसरी तरफ Power Grid Corp, Tata Steel, TCS, JSW Steel और Bajaj Auto के शेयरों में दबाव रहा.

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिला-जुला रुख

ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख देखने को मिला. Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी गिरकर बंद हुआ, जबकि Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी रही. इससे साफ है कि बाजार में निवेशकों का रुझान एक जैसा नहीं रहा और अलग-अलग शेयरों में खरीदारी और बिकवाली देखने को मिली.

Rail Vikas Nigam में 2.62 फीसदी की तेजी

Rail Vikas Nigam यानी RVNL के शेयर में आज भारी कारोबार के बीच तेजी देखने को मिली. शेयर 2.62 फीसदी चढ़कर 235 रुपये पर बंद हुआ. शेयर में एवरेज से ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम देखने को मिली.

BSE शेयर 2.82 फीसदी गिरा

दूसरी तरफ BSE Limited के शेयर में भारी कारोबार के बीच बिकवाली देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.82 फीसदी गिरकर 3,435 रुपये पर बंद हुआ.

रुपया 9 पैसे कमजोर

भारतीय रुपया भी गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रहा. रुपया 9 पैसे गिरकर 95.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 95.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टर के हिसाब से देखें तो Nifty PSU Bank आज सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा. इंडेक्स में 2.2 फीसदी की तेजी आई. इसके बाद Nifty Oil & Gas में 0.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. वहीं, दूसरी तरफ Nifty Media सबसे ज्यादा कमजोर रहा और इसमें 1.3 फीसदी की गिरावट आई. Nifty Realty भी 1.3 फीसदी नीचे बंद हुआ. इसके अलावा, Nifty Auto और Nifty Metal में करीब 1 फीसदी की गिरावट रही, जबकि Nifty IT 0.9 फीसदी फिसल गया.

सोर्स-NSE

बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की और दिन के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया और शुरुआती बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा बैठा. कारोबार के अंत में निफ्टी 9.75 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 24,624.65 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19 फीसदी चढ़कर 78,581.00 के स्तर पर बंद हुआ.

इसे भी पढें- बाजार का स्टार बना ये शेयर! Q1 नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, लगा अपर सर्किट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.