Bank Holiday Alert: अगले हफ्ते लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक, 28 फरवरी और 1 मार्च को नहीं होंगे ब्रांच के काम

अगर अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले ही योजना बना लें. फरवरी के आखिरी हफ्ते में चौथे शनिवार और रविवार की वजह से लगातार दो दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि डिजिटल बैंकिंग और ATM सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ब्रांच से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं.

Bank Holiday Image Credit: FreePik

अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. फरवरी के आखिरी हफ्ते में लगातार दो दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, कैश डिपॉजिट या ब्रांच विजिट से जुड़े काम अटक सकते हैं. इसलिए समय रहते तैयारी करना बेहतर रहेगा.

28 फरवरी और 1 मार्च को बैंक रहेंगे बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 28 फरवरी शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे. यह महीने का चौथा शनिवार है, जिस दिन सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं. इसके ठीक अगले दिन 1 मार्च रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. यानी लगातार दो दिन ब्रांच से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो पाएगा.

कौन-कौन से दिन बैंक खुले रहते हैं

आमतौर पर बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं. वहीं दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं. अगर किसी राज्य या शहर में कोई स्थानीय या क्षेत्रीय अवकाश घोषित होता है, तो वहां बैंकिंग छुट्टियां अलग भी हो सकती हैं.बैंक छुट्टी के बावजूद ग्राहकों को पूरी तरह परेशानी नहीं होती.

  • ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ऐप आधारित ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से चलते रहते हैं.
  • कैश की जरूरत पड़ने पर ATM से पैसे निकाले जा सकते हैं.
  • हालांकि, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, ब्रांच विज़िट और काउंटर से जुड़े काम इन दिनों नहीं हो पाएंगे.

क्यों घोषित होती हैं बैंक छुट्टियां

RBI हर साल बैंक छुट्टियों की सूची Negotiable Instruments Act के तहत जारी करता है. इस कानून के तहत चेक, बिल ऑफ एक्सचेंज और प्रॉमिसरी नोट से जुड़े लेन-देन छुट्टियों के दिन नहीं होते. इसी वजह से इन दिनों बैंकिंग ब्रांच बंद रहती हैं.

क्योंकि बैंक छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए किसी भी जरूरी काम से पहले अपने लोकल बैंक ब्रांच से छुट्टियों की पुष्टि कर लेना समझदारी होगी. इससे अचानक परेशानी से बचा जा सकता है.