दिल्ली, UP और राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें 7 दिन का मौसम अपडेट

IMD ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब समेत किन राज्यों में कब तक बारिश का अनुमान है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Firdous Nazir/NurPhoto via Getty Images

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक 23 से 29 जुलाई के बीच इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

दिल्ली, UP और पंजाब में कब बढ़ेगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 23 से 29 जुलाई तक व्यापक बारिश होने का अनुमान है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 29 जुलाई के बीच बारिश का दौर तेज हो सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

राजस्थान में सबसे ज्यादा अलर्ट

राजस्थान में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में 23 और 24 जुलाई को भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी राजस्थान में 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है. विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में 23 से 26 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 24 जुलाई को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है.

IMD ने क्या दी सलाह?

IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग के मुताबिक भारी बारिश वाले इलाकों में सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम, दृश्यता कम होने और कुछ जगहों पर भूस्खलन जैसी स्थिति बन सकती है. लोगों से यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखने, जलभराव वाले इलाकों से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें- 4 महीने के निचले स्तर पर क्यों पहुंच गए बंधन बैंक के शेयर, दो दिन में 20 फीसदी की गिरावट; आखिर क्या है वजह?

Latest Stories

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के संस्थापक ललित मोदी, ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत के बाद किया ऐलान

उत्तर भारत में अगले 3 से 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

उत्तर भारत में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल; IMD की चेतावनी

उत्तर भारत पर मेहरबान मानसून, UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; कई राज्यों में रेड अलर्ट

41 होटल-रेस्तरां वसूल रहे थे मनमाना सर्विस चार्ज, CCPA ने लगाया 50000 रुपये तक का जुर्माना; आप भी ऐसे करें शिकायत

अगले 7 दिनों तक UP समेत इन 5 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने किया अलर्ट, जानें दिल्ली में कब होगी बारिश?