उत्तर भारत पर मेहरबान मानसून, UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; कई राज्यों में रेड अलर्ट
देश के उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
kya Hai Mausam ka Hal: उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि एक्टिव मानसूनी सिस्टम के चलते कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
इन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक 20 और 21 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 20 जुलाई को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. बिहार में भी 20 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.
क्यों बिगड़ रहा है मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है. इसके साथ ही पंजाब, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से उत्तर भारत में नमी लगातार बढ़ रही है. यही सिस्टम अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियों को तेज बनाए रखेगा.
दिल्ली-एनसीआर में भी राहत की बारिश
दिल्ली-एनसीआर में 20 से 23 जुलाई के बीच बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है.
लोगों के लिए सलाह
IMD ने भारी बारिश वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें- खुलने से पहले Xtranet Technologies IPO का GMP उछला, 20% लिस्टिंग गेन के संकेत; जानें प्राइस बैंड से लेकर पूरी डिटेल
Latest Stories
41 होटल-रेस्तरां वसूल रहे थे मनमाना सर्विस चार्ज, CCPA ने लगाया 50000 रुपये तक का जुर्माना; आप भी ऐसे करें शिकायत
अगले 7 दिनों तक UP समेत इन 5 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने किया अलर्ट, जानें दिल्ली में कब होगी बारिश?
पटरी पर उतरी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें किराया, रूट समेत सभी खासियत
