SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, साइबर सुरक्षा में चूक के चलते हुआ एक्शन
मार्केट रेगुलेटर ने पाया कि सेटलमेंट प्रोसेस और इंटर-डिपॉजिटरी ट्रांसफर जैसे अहम सिस्टम क्रमशः 46 घंटे और 54.5 घंटे तक ठप रहे. इससे साफ है कि इस रुकावट का पूरे सिक्योरिटीज मार्केट पर बड़ा असर पड़ा. रेगुलेटर ने यह भी कहा कि मैलवेयर हमला लंबे समय से चली आ रही कमियों का नतीजा था.
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) पर कुल 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना नवंबर 2022 में हुए मैलवेयर हमले के बाद साइबर सुरक्षा उपायों में पाई गई कमियों के कारण लगाया गया है. मार्केट रेगुलेटर ने पाया कि सेटलमेंट प्रोसेस और इंटर-डिपॉजिटरी ट्रांसफर जैसे अहम सिस्टम क्रमशः 46 घंटे और 54.5 घंटे तक ठप रहे. इससे साफ है कि इस रुकावट का पूरे सिक्योरिटीज मार्केट पर बड़ा असर पड़ा.
क्यों हुआ मैलवेयर हमला?
रेगुलेटर ने यह भी कहा कि मैलवेयर हमला लंबे समय से चली आ रही कमियों का नतीजा था. इन कमियों में बिना वजह पॉलिसी से हटना, रेगुलेटरी निर्देशों को लागू न करना और कुछ साइबर सुरक्षा उपायों का न होना शामिल था.
ऑर्डर में क्या है खास?
ऑर्डर में यह बात खास तौर पर बताई गई है कि हमलावर ने नवंबर 2021 में ही ‘नोटिसी नंबर 1’ (Noticee No. 1) के सर्वर का एक्सेस हासिल कर लिया था, जबकि हमले का पता नवंबर 2022 में चला. इसके अलावा, CDSL ने 2021 में एक एडमिन अकाउंट बनाया था जिसका पासवर्ड कभी एक्सपायर न होने वाला (Never Expire) रखा गया था, और मैलवेयर हमले तक ‘लॉकआउट थ्रेशोल्ड’ (तीन बार गलत कोशिश करने पर अकाउंट लॉक होने की सीमा) से जुड़ी ढील पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था.
ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि डिपॉजिटरीज का आपस में जुड़ा होना और एक-दूसरे पर निर्भरता साइबर जोखिम के लिहाज से बड़े असर डालती है.
CDSL और कारोबार
CDSL की शुरुआत 1997 में हुई थी और यह 1999 से ऑपरेशनल है. CDSL एक प्योर प्ले डिपॉजिटरी बिजनेस है. इसके रेवेन्यू में करीब 78 फीसदी हिस्सा डिपॉजिटरी सर्विस से और 22 फीसदी डेटा प्रोसेसिंग से आता है. इसका फोकस रिटेल निवेशकों पर है, जो इसके बड़े डिमैट अकाउंट्स के बेस में दिखता है. Q3 FY26 तक कंपनी के पास करीब 17.27 करोड़ डिमैट अकाउंट हैं और कुल कस्टडी वैल्यू करीब 84,800 अरब रुपये है.
सोमवार को CDSL के शेयर 2.20 फीसदी की गिरावट से साथ 1,387 रुपये पर बंद हुए.
Latest Stories
Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं बड़ा इशारा! अगले एक सप्ताह में ये 3 शेयर दिखाएंगे दम; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
