Ashish Kacholia से Dolly Khanna तक, Q1 में पोर्टफोलियो में किया बड़ा बदलाव; देखें लिस्ट
जून तिमाही Q1 FY27 में Ashish Kacholia, Mukul Agrawal, Dolly Khanna और Madhusudan Kela जैसे दिग्गज निवेशकों ने अपने पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव किए हैं. कई स्मॉलकैप शेयरों में हिस्सेदारी घटाई गई, जबकि कुछ शेयरों से पूरी तरह निकासी की गई. Yasho Industries, Fineotex Chemicals और Windsor Machines समेत कई कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बदलाव देखने को मिला है.
शेयर बाजार में दिग्गज निवेशकों ने जून तिमाही (Q1 FY27) के दौरान अपने पोर्टफोलियो में अहम बदलाव किए हैं. Ashish Kacholia, Mukul Agrawal, Dolly Khanna और Madhusudan Kela जैसे चर्चित निवेशकों ने कई स्मॉलकैप शेयरों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. कुछ शेयरों में मुनाफावसूली की गई, जबकि कुछ कमजोर प्रदर्शन करने वाले शेयरों से बाहर निकलने का फैसला लिया गया. पिछली तिमाही में कमजोरी के बाद Nifty करीब 7 फीसदी चढ़ा, जबकि Nifty Smallcap Index में लगभग 24 फीसदी और Nifty Midcap Index में 17 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई. इस मजबूत रैली के बाद कई दिग्गज निवेशकों ने अपने निवेश पर आंशिक मुनाफावसूली करते हुए हिस्सेदारी कम कर दी.
Ashish Kacholia ने केमिकल स्टॉक्स में घटाई हिस्सेदारी
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, Ashish Kacholia ने जून तिमाही के दौरान दो केमिकल कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम की. उन्होंने Yasho Industries में अपनी हिस्सेदारी 2.37 फीसदी से घटाकर 2.08 फीसदी कर दी. वहीं, Fineotex Chemicals में उनकी हिस्सेदारी 2.60 फीसदी से घटकर 2.06 फीसदी रह गई. इस दौरान Yasho Industries के शेयरों ने पिछले छह महीनों में करीब 140 फीसदी और Fineotex Chemicals ने पिछले छह महीनों में 72 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसके अलावा, SG Finserv में उनकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से नीचे चली गई, जिससे संकेत मिलता है कि उन्होंने इस शेयर से पूरी तरह निकासी कर ली है.
Mukul Agrawal ने कमजोर प्रदर्शन वाले शेयरों में की कटौती
Mukul Agrawal ने J Kumar Infraprojects, Surya Roshni और Intellect Design Arena में अपनी हिस्सेदारी कम की. J Kumar Infraprojects का शेयर पिछले एक साल में करीब 31 फीसदी गिरा है, जबकि Surya Roshni में 25 फीसदी और Intellect Design Arena में करीब 35 फीसदी की गिरावट आई है.
Dolly Khanna ने दो शेयरों से किया Exit
जानी-मानी निवेशक Dolly Khanna ने जून तिमाही में Rain Industries और Sharda Cropchem से बाहर निकलने के संकेत दिए हैं. दोनों कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी 1.1 फीसदी से घटकर 1 फीसदी से नीचे चली गई. इसके अलावा, उन्होंने Prakash Industries में भी अपनी हिस्सेदारी 2.3 फीसदी से घटाकर 2.1 फीसदी कर दी. खास बात यह है कि Rain Industries ने पिछले एक साल में करीब 41 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि Sharda Cropchem में भी बढ़त देखने को मिली है.
Madhusudan Kela ने भी बदला पोर्टफोलियो
Madhusudan Kela ने भी अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए SG Finserv, Rashi Peripherals और Windsor Machines में हिस्सेदारी घटाई. Rashi Peripherals में उनकी हिस्सेदारी 0.6 फीसदी कम होकर 1.8 फीसदी रह गई, जबकि Windsor Machines में हिस्सेदारी 7.4 फीसदी से घटकर 6.4 फीसदी हो गई. Rashi Peripherals के शेयर पिछले एक साल में 137 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके हैं, जबकि Windsor Machines ने पिछले छह महीनों में करीब 21 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोना हुआ महंगा, चांदी सस्ती; जानें- 10 ग्राम गोल्ड के लिए कितना खर्च करना पड़ेगा पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, साइबर सुरक्षा में चूक के चलते हुआ एक्शन
