खुलने से पहले Xtranet Technologies IPO का GMP उछला, 20% लिस्टिंग गेन के संकेत; जानें प्राइस बैंड से लेकर पूरी डिटेल
Xtranet Technologies का 166.80 करोड़ रुपये का IPO 23 जुलाई से 27 जुलाई तक खुला रहेगा. कंपनी ने प्राइस बैंड 120 से 127 रुपये प्रति शेयर तय किया है. इसके लिए न्यूनतम निवेश 13970 होगा रुपये होगा. खुलने से पहले IPO का GMP जबरदस्त रिस्पॉस दे रहा है.
Xtranet Technologies IPO: आईटी सॉल्यूशंस और सर्विसेज देने वाली कंपनी Xtranet Technologies Limited ने अपने IPO का प्राइस बैंड तय कर दिया है. कंपनी का मेनबोर्ड IPO 23 जुलाई को निवेशकों के लिए खुलेगा और 27 जुलाई को बंद होगा. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 120 से 127 रुपये प्रति शेयर रखा है.
₹166.80 करोड़ जुटाएगी कंपनी
Xtranet Technologies का IPO 166.80 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है. इसमें 1.31 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. इस इश्यू में ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 110 शेयरों का है. ऊपरी प्राइस बैंड 127 रुपये के हिसाब से न्यूनतम निवेश 13,970 रुपये का होगा.
GMP में दिखी तेजी
Xtranet Technologies IPO का लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 26 रुपये है, जिसे 20 जुलाई 2026 को दोपहर 2:30 बजे अपडेट किया गया. 127 रुपये के अपर प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी के शेयरों की अनुमानित लिस्टिंग 153 रुपये पर हो सकती है. यानी निवेशकों को लिस्टिंग के दिन प्रति शेयर करीब 20.47 फीसदी का संभावित मुनाफा मिल सकता है.
किसके लिए कितना रिजर्व?
IPO में 50% हिस्सा QIBs के लिए रिजर्व है. कम से कम 15 फीसदी हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए और कम से कम 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों (RIIs) के लिए रखा गया है. इसके अलावा एंकर निवेशकों की बोली 22 जुलाई को होगी. शेयरों का अलॉटमेंट 28 जुलाई तक होने की संभावना है. कंपनी के शेयर 30 जुलाई को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं.
जुटाई गई रकम का क्या होगा इस्तेमाल?
कंपनी IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग कुछ बकाया कर्ज चुकाने या समय से पहले पेमेंट करने, सिस्टम और हार्डवेयर खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.
क्या करती है कंपनी?
Xtranet Technologies एक इंटीग्रेटेड आईटी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है, जो एंटरप्राइज एप्लिकेशन, डिजिटल सॉल्यूशंस, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर, डिजास्टर रिकवरी, सिस्टम इंटीग्रेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी सेवाएं देती है. कंपनी ने Synergy नाम का लो-कोड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म और XtraTrust नाम का डिजिटल ट्रस्ट एवं PKI आधारित ऑथेंटिकेशन प्लेटफॉर्म भी विकसित किया है. इसके ग्राहक सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) और विभिन्न उद्योगों से जुड़े एंटरप्राइज शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- भारत का 8000 करोड़ रुपये का पेट केयर मार्केट, इन 3 शेयरों पर रखें नजर; मजबूत है फाइनेंस
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO की लिस्टिंग कल, हर शेयर पर 100 रुपये की होगी कमाई! GMP से मिल रहे जोरदार संकेत
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे ये 5 IPO, चार कंपनियों की होगी लिस्टिंग, जानें पूरी डिटेल्स
SBI Funds Management IPO में लगाया था पैसा? अलॉटमेंट पूरा, ऐसे जानें आपको शेयर मिला है या नहीं
