भारत का 8000 करोड़ रुपये का पेट केयर मार्केट, इन 3 शेयरों पर रखें नजर; मजबूत है फाइनेंस
भारत का Pet Care Market 8000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है और शहरी इलाकों में पालतू जानवरों पर बढ़ता खर्च इस सेक्टर को नई रफ्तार दे रहा है. ऐसे में Venky’s India, Hester Biosciences और Viyash Scientific जैसे शेयर निवेशकों की नजर में हैं.
India Pet Care Market: भारत में पेट केयर मार्केट तेजी से विस्तार कर रहा है. शहरी इलाकों में पालतू जानवर रखने का बढ़ता चलन, उनके स्वास्थ्य और पोषण पर बढ़ता खर्च तथा प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग इस सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रही है. अनुमान है कि देश का पैकेज्ड पेट फूड और पेट हेल्थकेयर मार्केट अब 8000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. इस तेजी का फायदा उठाने के लिए कई कंपनियां भी इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही हैं.
Venky’s India
Venky’s India देश की प्रमुख पोल्ट्री ब्रीडिंग और चिकन प्रोसेसिंग कंपनी है. कंपनी का कारोबार पोल्ट्री एंड पोल्ट्री प्रोडक्ट्स, एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स और ऑयलसीड जैसे सेगमेंट में फैला हुआ है. इसके एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स डिवीजन के तहत रीगल मील और शो कैट जैसे पेट फूड और पेट हेल्थकेयर ब्रांड आते हैं. यानी कंपनी लंबे समय से इस कारोबार में मौजूद है और यह हालिया ट्रेंड का हिस्सा नहीं है. ट्रेडब्रेन्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 3727 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 3307 करोड़ रुपये था.
वहीं, शुद्ध लाभ 117 करोड़ रुपये से बढ़कर 139 करोड़ रुपये हो गया. खास बात यह रही कि एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स सेगमेंट की आय 339 करोड़ रुपये से बढ़कर 392 करोड़ रुपये हो गई, जिससे पेट केयर बिजनेस में अच्छी बढ़ोतरी का संकेत मिलता है. सोमवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 1483 रुपये पर पहुंच गया.
Hester Biosciences
Hester Biosciences भारत की दूसरी सबसे बड़ी पोल्ट्री वैक्सीन निर्माता कंपनी है और पशुओं के लिए पीपीआर वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है. कंपनी ने वर्ष 2022 में अपना पेटकेयर पोर्टफोलियो लॉन्च किया था, जिसमें कुत्तों और बिल्लियों के लिए गट हेल्थ प्रोडक्ट्स, जॉइंट केयर फॉर्म्युलेशंस और एनएसएआईडीएस शामिल हैं.
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रेवेन्यू 311 करोड़ रुपये से बढ़कर 333 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध लाभ लगभग दोगुना होकर 29 करोड़ रुपये से 57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. सोमवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 4.85 फीसदी की बढ़त के साथ 2564 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
Viyash Scientific
पहले सीक्वेंट साइंटिफिक के नाम से जानी जाने वाली Viyash Scientific ने जनवरी 2026 में अपना नाम बदल लिया था. कंपनी का अलिविरा ब्रांड दुनिया के कई देशों में एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स का कारोबार करता है. कंपनी ने हाल ही में इटली की बायोफॉरलाइफ के अधिग्रहण के लिए करीब 188 करोड़ रुपये का समझौता किया है. यह कंपनी कंपेनियन एनिमल हेल्थकेयर में विशेषज्ञता रखती है. इस अधिग्रहण के बाद Viyash Scientific की वैश्विक पेट हेल्थकेयर मार्केट में मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है.
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रेवेन्यू 1551 करोड़ रुपये से बढ़कर 3420 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध लाभ 32 करोड़ रुपये से बढ़कर 225 करोड़ रुपये पहुंच गया. सोमवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 270 रुपये पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO की लिस्टिंग कल, हर शेयर पर 100 रुपये की होगी कमाई! GMP से मिल रहे जोरदार संकेत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, साइबर सुरक्षा में चूक के चलते हुआ एक्शन
