आंधी, बिजली, बारिश… यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम लेगा यू टर्न; IMD ने किया अलर्ट

उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम तेजी से बदलने वाला है. भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

मौसम का हाल Image Credit:

IMD WEATHER ALERT: उत्तर भारत के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. खासतौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है.

दिल्ली-एनसीआर में कब बदलेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून की दोपहर और शाम से दिल्ली में हल्की बारिश, गरज-चमक, धूल भरी आंधी और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 11 जून को भी बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

सबसे बड़ी राहत 12 जून को मिल सकती है. इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जो हाल के दिनों की भीषण गर्मी के मुकाबले काफी कम होगा.

यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी अलर्ट

IMD के अनुसार 11 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 11 से 12 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

राजस्थान में पहले लू, फिर आंधी-बारिश

राजस्थान के कई हिस्सों में अभी भी लू का असर बना हुआ है. मौसम विभाग ने 10 जून को पूर्वी राजस्थान और 10 से 11 जून को पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. हालांकि 11 जून से मौसम करवट लेगा और 11 से 16 जून के बीच राज्य के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है.

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और ओले गिरने के आसार

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 11-12 जून के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- FD-RD पर इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब 7.90 फीसदी तक मिलेगा रिटर्न


Latest Stories

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा

यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में इस तारीख बरसेंगे बादल; IMD ने बताया अगले 7 दिन का मौसम

दिल्ली, UP और राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें 7 दिन का मौसम अपडेट

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के संस्थापक ललित मोदी, ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत के बाद किया ऐलान

उत्तर भारत में अगले 3 से 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

उत्तर भारत में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल; IMD की चेतावनी