FD-RD पर इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब 7.90 फीसदी तक मिलेगा रिटर्न

AU Small Finance Bank ने 10 जून से FD, RD और FCNR डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. अब सामान्य ग्राहकों को FD और RD पर अधिकतम 7.40 फीसदी जबकि सीनियर सिटीजंस को 7.90 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. वहीं, NRI ग्राहकों के लिए FCNR डिपॉजिट की अधिकतम ब्याज दर 5.15 फीसदी से बढ़कर 7.10 फीसदी कर दी है.

एफडी Image Credit: Money9live

FD-RD Interest Rate: अगर आप FD या RD में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. AU Small Finance Bank ने 10 जून से अपनी जमा योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. अब बैंक सामान्य ग्राहकों को FD और RD पर 7.40 फीसदी तक और सीनियर सिटीजंस को 7.90 फीसदी तक ब्याज देगा. बैंक ने NRI ग्राहकों के लिए FCNR डिपॉजिट की दरों में भी बड़ा इजाफा किया है.

FD और RD पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज

AU Small Finance Bank ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजनाओं की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. नए बदलाव के बाद सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 7.40 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा. वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए यह दर 7.90 फीसदी तक पहुंच गई है.

36 महीने की RD पर मिलेगा सबसे ज्यादा 7.40% ब्याज, सीनियर सिटीजंस को 7.90% तक रिटर्न

अवधि (महीने)सामान्य ग्राहक ROI p.a.वरिष्ठ नागरिक ROI p.a.
3 महीने4.75%5.25%
4 महीने से 6 महीने5.25%5.75%
7 महीने से 12 महीने6.35%6.85%
13 महीने से 15 महीने7.10%7.60%
16 महीने से 18 महीने7.00%7.50%
19 महीने से 24 महीने7.00%7.50%
25 महीने से 30 महीने7.10%7.60%
31 महीने से 36 महीने7.40%7.90%
37 महीने से 45 महीने7.00%7.50%
46 महीने से 59 महीने6.75%7.25%
60 महीने से 120 महीने6.75%7.25%
सोर्स- ऑफिशियल डेटा, नोट- ये ब्याज दरें 10 जून 2026 से लागू हैं.

36 महीने की FD पर मिलेगा सबसे ज्यादा 7.40% ब्याज, सालाना यील्ड 7.61% तक

अवधि (Tenure)ब्याज दर (प्रति वर्ष)Annualized Yield
7 दिन से 1 माह 15 दिन3.50%
1 माह 16 दिन से 3 माह4.75%
3 माह 1 दिन से 6 माह5.25%5.35%
6 माह 1 दिन से 12 माह6.35%6.50%
12 माह 1 दिन से 15 माह7.10%7.29%
15 माह 1 दिन से 18 माह7.00%7.19%
18 माह 1 दिन से 24 माह7.00%7.19%
24 माह 1 दिन से 30 माह7.10%7.29%
30 माह 1 दिन से 36 माह7.40%7.61%
36 माह 1 दिन से 45 माह7.00%7.19%
45 माह 1 दिन से 60 माह से कम6.75%6.92%
60 माह से 120 माह6.75%6.92%
सोर्स- ऑफिशियल डेटा, नोट- ये ब्याज दरें 10 जून 2026 से लागू हैं.

इससे पहले बैंक सामान्य ग्राहकों को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा था यानी दोनों कैटेगरी के ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

NRI ग्राहकों के लिए भी खुशखबरी, FCNR दरों में बड़ा इजाफा

बैंक ने गैर-निवासी भारतीयों (NRI) के लिए FCNR (B) डिपॉजिट की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है. अब FCNR जमा पर अधिकतम 7.10 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा. इससे पहले इसकी सबसे ऊंची दर 5.15 फीसदी थी. बैंक के मुताबिक FCNR डिपॉजिट पर ब्याज का पेमेंट पहले की तरह हर छह महीने में किया जाता रहेगा. नई दरें उन NRI ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं जो विदेशी मुद्रा में सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं.

नए और पुराने, दोनों ग्राहकों को मिलेगा फायदा

बैंक ने कहा है कि नई ब्याज दरें नए और मौजूदा दोनों तरह के ग्राहकों पर लागू होंगी. ग्राहक बैंक की शाखाओं के अलावा मोबाइल बैंकिंग ऐप, व्हाट्सऐप बैंकिंग और वीडियो बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- ₹4,300 प्रति बैग पहुंची खाद की कीमत, फिर भी किसानों को 300 रुपये में बेच रही सरकार; जानें कितनी बढ़ी सब्सिडी