New Labour Codes 2026: घर से करो काम, सरकार ने कर दिया बड़ा आराम
वर्क फ्रॉम होम और हाइब्रिड वर्क मॉडल आज लाखों कर्मचारियों की जरूरत बन चुके हैं. रोज की लंबी यात्रा, ट्रैफिक और समय की बर्बादी से बचने के लिए बड़ी संख्या में एम्प्लॉयी घर से या हाइब्रिड मॉडल में काम करना पसंद करते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने न्यू लेबर कोड्स 2026 के तहत वर्क फ्रॉम होम को आधिकारिक मान्यता देकर एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. नए लेबर कोड्स के तहत अब एम्प्लॉयर बिना ठोस कारण के डब्ल्यूएफएच या हाइब्रिड वर्क सुविधा से एम्प्लॉयी को वंचित नहीं कर पाएगा, खासकर उन सेक्टर्स में जहां काम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, आईटी, सर्विसेज, कंसल्टिंग और बैक ऑफिस ऑपरेशंस से जुड़ा है.
इससे एम्प्लॉयी को बेहतर वर्क लाइफ बैलेंस मिलेगा और प्रोडक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है. इस कानून के तहत कंपनियों को वर्किंग ऑवर्स, डेटा सिक्योरिटी, एम्प्लॉयी सेफ्टी और परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन को लेकर स्पष्ट नियम बनाने होंगे. वहीं एम्प्लॉयी को भी तय शर्तों और जिम्मेदारियों का पालन करना अनिवार्य होगा. कुल मिलाकर, न्यू लेबर कोड्स 2026 भारत के वर्क कल्चर में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम माना जा रहा है.
More Videos
Adani Group, ABDL, United Spirits, Nuvama Wealth, Rashi Peripheral, Filatex में क्या करें?
दिल्ली HC के फैसले के खिलाफ वेदांता ने चला बड़ा दांव! निवेशकों का क्या होगा?
सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, खत्म होंगे जमीनों के कानूनी विवाद
