आ गई जनगणना की तारीख, पहली बार जातीय आबादी गिनेगी सरकार

Population count: केंद्र सरकार पहली बार जातीय जनगणना कराएगी. एक अक्टूबर 2026 से पहले चरण की जनगणना शुरू होगी. राष्ट्रीय जनगणना, जो मूल रूप से अप्रैल 2020 में शुरू होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

जनगणना. Image Credit: Tv9

Caste Census: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनगणना की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रीय जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी. इस बार की होने वाली जनगणना में जातीय जनगणना भी शामिल है. केंद्र सरकार पहली बार जातीय जनगणना कराएगी. एक अक्टूबर 2026 से पहले चरण की जनगणना शुरू होगी. इसके तहत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जनगणना कराई जाएगी. जबकी दूसरे चरण में एक मार्च 2027 से देश के बाकी के हिस्सों में जनगणना शुरू होगी.

अस्थायी कार्यक्रम निर्धारित

सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनसंख्या और जाति जनगणना दोनों के लिए एक अस्थायी कार्यक्रम निर्धारित किया है, जिसके 1 मार्च 2027 से पूरे देश में शुरू होने की उम्मीद है. जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में प्रक्रिया अक्टूबर 2026 से पहले शुरू होने की संभावना है.

कैबिनेट समिति ने दी है मंजूरी

यह कदम केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद उठाया गया है, जिन्होंने पुष्टि की थी कि राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने को मंजूरी दे दी है.

वैष्णव ने अप्रैल में कहा था कि राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अगली जनगणना प्रक्रिया में जाति गणना को शामिल करने का फैसला किया है. उन्होंने इसे सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण और समग्र राष्ट्रीय प्रगति सुनिश्चित करने के लिए एक कदम बताया था. उन्होंने कहा था कि जनगणना पारदर्शी तरीके से की जाएगी. कांग्रेस, इंडिया ब्लॉक और विभिन्न क्षेत्रीय दलों द्वारा राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की मांग बार-बार उठाई गई है.

2020 में होनी थी जनगणना

राष्ट्रीय जनगणना, जो मूल रूप से अप्रैल 2020 में शुरू होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. अगर यह समय पर आयोजित की गई होती, तो अंतिम रिपोर्ट 2021 तक आ जाती. भारत में आखिरी राष्ट्रीय जनगणना 2011 में की गई थी.

यह भी पढ़ें: Closing Bell: 3 दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा, निफ्टी-सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद; RIL-HDFC ने दिखाया दम

Latest Stories

MP में मेगा रोड प्रोजेक्ट, 22 किमी का टाइगर कॉरिडोर बनेगा 4 लेन हाईवे; 758 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी तस्वीर

7 दिन तक नहीं थमेगा मौसम का कहर, UP समेत कई राज्यों में बारिश, ओले, तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट किया जारी

भारत-पाक के ऊपर बना 1000 KM का लंबा बादलों का घेरा, भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा

कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान

रोज कितना तेल खाना है सही, ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, FSSAI ने बताई हेल्दी लिमिट

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें बोर्डिंग स्टेशन; जानें बोर्डिंग और कैंसिलेशन के नए नियम