लखनऊ में PET शॉप और एनिमेशन सेंटर वाली इमारत में लगी आग, अब तक 15 लोगों की मौत की खबर
आग पुरनिया इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित तीन मंजिला इमारत में लगी. आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार छा गया और इलाके के लोगों व इमारत के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. इस बिल्डिंग में एक PET शॉप और एक एनिमेशन सेंटर था. घटना के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की.
घटना के बाद 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि इनमें कितने बच्चे हैं और कितने अन्य लोग हैं, ये बात अभी पता नहीं चल पाई है.
छा गए धुएं के गुबार
आग पुरनिया इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित तीन मंजिला इमारत में लगी. आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार छा गया और इलाके के लोगों व इमारत के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. दमकलकर्मी, पुलिसकर्मी, NDRF, SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों ने जोरदार बचाव अभियान चलाया. आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए.
जानकारी के अनुसार, आग हेड हॉपर 3D आर्ट स्टूडियो में लगी थी. बिल्डिंग के निचले हिस्से में एक पेट शॉप भी चल रही थी, जिसमें कई पालतू जानवर मौजूद थे.
मरने वालों की संख्या 14 हुई
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है. माना जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर छात्र थे, जो आग लगने के समय बिल्डिंग के अंदर मौजूद थे.
पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों तथा घटना में घायल हुए लोगों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल लोग जल्द स्वस्थ हों. बचाव कार्य जारी है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं.’
प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मुआवजा देने का भी ऐलान किया. मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी, जबकि घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये मिलेंगे.
Latest Stories
अब ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर दोगुना देना होगा जुर्माना, 13 साल बाद बदले नियम; जान लें नया नियम
UP-Bihar में लू, दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
PM Kisan 23rd Installment: 20 जून को किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, जानें पात्रता और eKYC की पूरी जानकारी
