उत्तर भारत को गर्मी से मिलेगी राहत! इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा हाल
उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने वाला है. IMD के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर रहेगा. इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं मानसून भी 23 जून के आसपास देश के कई और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.
Weather News Hindi: उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर आंधी की संभावना जताई गई है. इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
उत्तर भारत में कब और कहां होगी बारिश?
IMD के अनुसार, 19 से 22 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में 19 से 25 जून तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 जून के बीच हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
दिल्ली में चार दिन बदलेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 19 से 22 जून तक आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
राजस्थान और यूपी में भी राहत
राजस्थान में 19 से 23 जून के बीच कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है. 19 जून को कुछ स्थानों पर 60 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जून तक कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन बीच-बीच में बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है. वहीं बिहार में 22 से 25 जून के बीच भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.
मानसून को लेकर क्या है अपडेट?
IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.
इसे भी पढ़ें- JIO ने फाइल किया DRHP, 27 करोड़ फ्रेश शेयर होंगे जारी, ₹28500 करोड़ का इश्यू साइज! कर्ज चुकाने पर फोकस
Latest Stories
PM Modi Birthday: 1 साल में कितनी बदली भारत की इकोनॉमी? GDP से UPI तक देखें पूरा हिसाब
Coal Auction: गुरुवार से कोयला खदानों की नीलामी का 16वां दौर, 55000 करोड रुपये निवेश की उम्मीद
क्या अब टैरिफ की मनमानी पर लगेगी लगाम? BRICS के 10 देशों ने नई दिल्ली घोषणा में दिया बड़ा संदेश
