कॉनमैन सुकेश ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र, 7640 करोड़ का टैक्स भरने की पेशकश

विवादों से घिरे बिजनेसमैन सुखेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. सरकार को लिखे अपने पत्र में उन्होंने देश के स्किल गेमिंग बिजनेस में निवेश की योजना का जिक्र किया है.

आरोपी सुखेश ने सरकार को दिया चौंकाने वाला ऑफर Image Credit: TV9 Bharatvarsh

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी और विवादित बिजनेसमैन सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर अपनी 2024-2025 की विदेशी आय घोषित करने की अनुमति मांगी है. पत्र में सुकेश ने अपनी कमाई पर भारतीय टैक्स भरने और इसे देश की तकनीकी और ऑनलाइन स्किल गेमिंग इंडस्ट्री में निवेश करने की इच्छा जताई है.

विदेशी कंपनियों से 2024 में 2214 करोड़ रुपये का टर्नओवर

टाइम्स नाउ के रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि उनकी दो विदेशी कंपनियां – एलएस होल्डिंग्स इंटरनेशनल (नेवादा, अमेरिका में रजिस्टर्ड) और स्पीड गेमिंग कॉर्पोरेशन (ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में रजिस्टर्ड) – 2016 से ऑनलाइन और ऑफलाइन गेमिंग और बेटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इन कंपनियों ने 2024 में 2214 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया. इनके संचालन अमेरिका, स्पेन, यूके, दुबई और हांगकांग तक फैले हैं.

7,640 करोड़ रुपये का टैक्स भरने की पेशकश

सुकेश ने भारत में 2024 की आय पर 7,640 करोड़ रुपये का टैक्स भरने की पेशकश की है. इसके साथ ही, उन्होंने भारत में तकनीकी क्षेत्र और एडवांस ऑनलाइन स्किल गेमिंग व्यवसायों में निवेश करने की योजना का जिक्र किया है.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्य आरोपी

सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही है. ईडी का मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की एफआईआर पर आधारित है. इसमें सुकेश पर रिलिगेयर एंटरप्राइजेज के पूर्व प्रमोटर की पत्नी अदिति सिंह और जापना सिंह से धोखाधड़ी और वसूली का आरोप है.

यह भी पढ़ें: टाटा इंस्टीट्यूट बोर्ड में नोएल टाटा की बेटियों की एंट्री पर ट्रस्टी नाखुश, ये है पूरा मामला!

इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही समेत कई अन्य हस्तियों के नाम भी जुड़े हैं. जांच एजेंसियां इनसे पूछताछ कर चुकी हैं. अब देखना यह है कि सरकार सुकेश की इस पेशकश पर क्या रुख अपनाती है.

Latest Stories

कहीं लू तो कहीं बारिश-ठंड का कहर, दिल्ली-यूपी में नया अलर्ट; जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

DELHI BUDGET 2026: रेखा गुप्ता ने पेश किया ₹103700 करोड़ का बजट, इन लोगों को फ्री में मिलेगी साइकिल

PM मोदी ने बताया देश के स्ट्रैटेजिक रिजर्व में कितना तेल, वेस्ट एशिया संकट से चुनौतीपूर्ण समय, हमें तैयार रहना होगा

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर मोदी सरकार अलर्ट, फ्यूल और पावर सप्लाई पर हाई लेवल मीटिंग; कई मंत्री शामिल

WITT Summit 2026: PM मोदी से लेकर कई राज्यों के CM होंगे शामिल, क्रिकेट और राजनीति समेत तमाम विषयों पर होगी चर्चा

सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल LPG आवंटन बढ़ाकर 50% किया; होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर को मिलेगी राहत