11 फीसदी भागा ये 4 रुपये का छुटकू शेयर, 5 साल में दिया 260 % का रिटर्न, रखें नजर

Mini Diamonds के शेयर में सोमवार को 11 फीसदी तक तेजी आई और यह 4.56 रुपये के आसपास पहुंच गया. कंपनी को मुंबई की Aura Diamond से 14.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसे 60 से 90 दिनों में पूरा करना है. शेयर ने 5 साल में करीब 260 फीसदी रिटर्न दिया है, हालांकि पिछले एक साल में यह करीब 74 फीसदी टूटा है.

Mini Diamonds का मार्केट कैप करीब 99 करोड़ रुपये है. Image Credit: money9live.com

Highlights

  • Mini Diamonds का मार्केट कैप करीब 99 करोड़ रुपये है.
  • कंपनी का ROE 2.18 फीसदी है.
  • शेयर का P/E 52.50 है, जो इंडस्ट्री के औसत 48 से ज्यादा है.

शेयर मार्केट में सोमवार को कई छोटे शेयरों में तेज हलचल देखने को मिली. इसी दौरान 4.56 रुपये की कीमत वाला Mini Diamonds का शेयर भी फोकस में रहा. कारोबार के शुरुआती दौर में शेयर करीब 11 फीसदी तक उछल गया. कंपनी को 14.50 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में खरीदारी देखने को मिली. हालांकि, शेयर अभी भी अपने 52 हफ्ते के हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहा है.

14.50 करोड़ रुपये का मिला ऑर्डर

Mini Diamonds (India) को मुंबई की Aura Diamond से 14.50 करोड़ रुपये का घरेलू ऑर्डर मिला है. कंपनी को इस ऑर्डर के तहत कट और पॉलिश किए गए नेचुरल डायमंड की सप्लाई करनी है. कंपनी के मुताबिक ऑर्डर 21 सितंबर 2026 को मिला है और इसे 60 से 90 दिनों के भीतर पूरा करना है. पेमेंट ऑर्डर पूरा होने के 150 दिनों के भीतर या उससे पहले किया जाना है.

ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में तेजी

नए ऑर्डर की खबर के बीच Mini Diamonds के शेयर में तेज हलचल देखने को मिली. 21 सितंबर को सुबह 9:31 बजे शेयर 10.71 फीसदी की तेजी के साथ 4.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले शेयर 4.20 रुपये पर बंद हुआ था. हालांकि, तेजी के बावजूद शेयर अभी भी अपने 52 हफ्ते के हाई 17.78 रुपये से करीब 74 फीसदी नीचे है.

5 साल में 268 फीसदी का रिटर्न

Mini Diamonds का मार्केट कैप करीब 99 करोड़ रुपये है. कंपनी का ROE 2.18 फीसदी है, जबकि इसका P/E रेशियो 52.50 है. यह इंडस्ट्री के औसत P/E 48 से ज्यादा है. शेयर ने पिछले पांच साल में निवेशकों को करीब 268 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर में करीब 70 फीसदी की गिरावट आई है. यानी लंबी अवधि का रिटर्न मजबूत रहा है, लेकिन हाल की अवधि में शेयर पर दबाव देखने को मिला है.

क्या करती है कंपनी

FY2025-26 में कट और पॉलिश किए गए डायमंड कंपनी की सबसे बड़ी डिस्क्लोज्ड प्रोडक्ट कैटेगरी रही. इस सेगमेंट से कंपनी को 270.29 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला. वहीं कंपनी ने लैब ग्रोन डायमंड कारोबार पर भी फोकस बढ़ाया है. FY2025-26 में लैब ग्रोन डायमंड से कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 136.20 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 23.52 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें- Opening Bell: सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा, Nifty 23300 के पास सपाट; FII की 599 करोड़ की खरीदारी

बिक्री बढ़ी, लेकिन मुनाफा घटा

कंपनी की वित्तीय स्थिति में एक अहम बात यह है कि कारोबार बढ़ने के बावजूद मुनाफा कम हुआ है. FY2025-26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 39.8 फीसदी बढ़ा. लेकिन इसी दौरान कंपनी का PAT 67.8 फीसदी गिरकर सिर्फ 1.06 करोड़ रुपये रह गया. यानी बिक्री में बढ़ोतरी के बावजूद मुनाफे पर दबाव बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.